Google Analytics —— Meta Pixel

विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर विशेष चर्चा : ओपी चौधरी बोले- भविष्य का ठोस खाका

CG Assembly Winter Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज पहले दिन सदन में ‘विजन 2047’ पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ‘विजन 2047’ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी और ठोस दस्तावेज है, जिसे समाज के हर वर्ग की सहभागिता से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण में करीब एक लाख लोगों के सुझाव शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़े :- सपने में पितरों का दिखना शुभ या अशुभ? गरुड़ पुराण में छिपा है रहस्य, पढ़े पूरी खबर

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल सवाल उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करना भी उतना ही जरूरी है। आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट विजन का होना अनिवार्य है।

ओपी चौधरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है और वर्ष 2047 तक इसके 64 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सामने विकास और समृद्धि के बड़े अवसर होंगे और इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ के लिए समग्र विकास का विजन तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘विजन 2047’ का प्रमुख फोकस महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र की विकास दर को गति देने पर है। इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को केंद्र में रखकर नई नीतियों का खाका तैयार किया गया है। (CG Assembly Winter Session)

वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि ‘विजन 2047’ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा और राज्य को दीर्घकालीन, संतुलित और समावेशी विकास की मजबूत दिशा देगा। (CG Assembly Winter Session)

Back to top button
error: Content is protected !!