‘अखंडा 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ओपनिंग वीकेंड में 61 करोड़; 2025 की चौथी सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म बनी
Akhanda 2 : नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2: (Akhanda 2)थांडवम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है और ओपनिंग वीकेंड में दमदार कमाई करते हुए यह वर्ष 2025 की चौथी सबसे बड़ी तेलुगु ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ा, ‘वंदे मातरम्’ पर होगी विशेष चर्चा
फिल्म (Akhanda 2) को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रीव्यू के जरिए 8 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे पहले दिन का कुल कलेक्शन 30.5 करोड़ रुपये हो गया।
शनिवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई और इस दिन 15.5 करोड़ रुपये जुटाए गए। वहीं रविवार को कलेक्शन स्थिर रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन (रविवार) भारत में लगभग 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
इसके साथ ही, ‘अखंडा 2: थांडवम’ का तीन दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन करीब 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
2025 की टॉप तेलुगु ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में शामिल
ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन के आधार पर फिल्म 2025 की टॉप तेलुगु फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और इसने रामचरण की ‘गेम चेंजर’ को पीछे छोड़ दिया है।
2025 की टॉप तेलुगु ओपनिंग वीकेंड फिल्में (कोईमोई के अनुसार):
- संक्रांतिकी वास्तुनाम – 114.43 करोड़
- हरि हारा वीरा मल्लु – 75.25 करोड़
- गेम चेंजर – 61.75 करोड़
- अखंडा 2: थांडवम – 61 करोड़
- दे कॉल हिम ओजी – 55.45 करोड़
फिल्म के बारे में
‘अखंडा 2: थांडवम’ का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ संयुक्ता मेनन, आधी पिनिसेट्टी, हर्षाली मल्होत्रा, कबीर दुहान सिंह और सास्वता चटर्जी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।



