Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : वाहन चेकिंग में फर्जी BSF जवान धराया, कार पर ‘पुलिस’ लिखकर घूम रहा था आरोपी

Chhattisgarh Crimes News : दुर्ग जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक फर्जी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को BSF का जवान बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था और अपनी कार पर बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखवाकर घूम रहा था। यह कार्रवाई 20 दिसंबर को ग्रीन चौक पर नियमित वाहन जांच के दौरान की गई।

यह भी पढ़े :- RSS को भाजपा से जोड़कर देखना बड़ी भूल : मोहन भागवत

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम सिमरनजीत है, जो मूल रूप से पंजाब का निवासी है और वर्तमान में दुर्ग में किराए के मकान में रह रहा था।

गाड़ी देखकर हुआ शक

वाहन चेकिंग के दौरान जब आरोपी की कार को रोका गया, तो पुलिस को उसकी गाड़ी पर लिखे ‘पुलिस’ शब्द को देखकर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को BSF का जवान बताया, लेकिन जब उससे पहचान पत्र और संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। (Chhattisgarh Crimes News)

फर्जी आईडी के सहारे करता था पहचान

गहन जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी BSF पहचान पत्र बनवाया था, जिसे वह असली बताकर लोगों को दिखाता था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया।

कार और दस्तावेज जब्त

पुलिस ने आरोपी की कार, फर्जी पहचान पत्र और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी BSF जवान बनकर अब तक कितने लोगों को ठगा है या किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम दिया है।

पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को सुरक्षा बलों से जुड़ा बताकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!