पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का छलका दर्द, कहा- 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हार के बाद छोड़ना चाहता था क्रिकेट

Former Captain Rohit Sharma: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार को लेकर अपना दर्द बयां किया है। रोहित ने कहा कि उस समय वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए थे और क्रिकेट छोड़ने तक का मन बना लिया था। रोहित ने बताया कि 2023 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद मुझे लगा कि मैं इस खेल को और नहीं खेलना चाहता, क्योंकि इसने मुझसे सब कुछ छीन लिया था। मेरे अंदर खेलने की ताकत ही नहीं बची थी।
यह भी पढ़े:- पाक CDF आसिम मुनीर का बड़ा दावा, कहा- भारत से संघर्ष में मिली अल्लाह की मदद
बता दें कि भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल तक अपनी जगह बनाई थी, लेकिन अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर अपनी पारी समाप्त की थी। 241 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया की जीत में ट्रैविस हेड ने 137 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। (Former Captain Rohit Sharma)
हार के बाद मानसिक संघर्ष
रोहित ने बताया कि यह हार मेरे लिए बहुत निजी थी। 2022 में कप्तान बनने के बाद मैंने इस वर्ल्ड कप के लिए सब कुछ झोंक दिया था। सब बहुत निराश थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि हम फाइनल हार गए। वह समय मेरे लिए बेहद मुश्किल था। रोहित ने कहा कि फाइनल के बाद उनके शरीर में कोई ऊर्जा नहीं बची थी और खुद को संभालने में उन्हें कई महीने लगे। (Former Captain Rohit Sharma)
अभी सिर्फ वनडे खेल रहे रोहित
उन्होंने बताया कि खुद से बात करके और क्रिकेट के लिए अपने प्यार को याद करके मैं दोबारा लौट सका। मुझे समझ आ गया कि जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती। यह सीखने का मौका था कि निराशा से कैसे उबरें और नई शुरुआत करें। उस समय यह बहुत कठिन था, लेकिन अब समझ आता है। इस मानसिक संघर्ष के बाद रोहित शर्मा ने 2024 T-20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 38 साल के रोहित शर्मा टेस्ट और T-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वनडे टीम के कप्तान भी नहीं हैं। हालांकि वे अब भी वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे।




