Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी के लिए वोट मांगने वाले धर्मगुरु जनता को कर रहे गुमराह

Former Deputy CM Singhdeo: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने धर्म और इतिहास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुगलों से जुड़े बयान का समर्थन किया है। TS बाबा ने कहा कि मुगल बहुत कम संख्या में थे। वे अपने धर्म का विस्तार उस तरीके से नहीं कर सकते थे, जैसा आज बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास और हिंदू सभ्यता की पुरानी परंपराओं में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जो शासक होते थे, वे संख्या में सीमित रहते थे और अपने संबंध भी आपस में ही बनाते थे।

यह भी पढ़ें:- पं. धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सियासत, CM साय ने कहा- प्रलोभन देकर धर्मांतरण स्वीकार्य नहीं

सिंहदेव ने कहा कि धर्म के आधार पर जबरदस्ती या व्यापक परिवर्तन का उल्लेख कहीं नहीं मिलता। टीएस सिंहदेव ने उदाहरण देते हुए कहा कि सम्राट अशोक हिंदू थे। गौतम बुद्ध का जन्म भी हिंदू परिवार में हुआ। उन्होंने बौद्ध धर्म को नई दिशा दी, लेकिन कहीं यह नहीं सुना कि उन्होंने किसी को जबरन बौद्ध बनाया हो। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में धर्म को हमेशा आत्मिक और व्यक्तिगत विषय माना गया है, न कि राजनीतिक हथियार। पूर्व डिप्टी CM ने आगे कहा कि इस्लाम धर्म में भी जो मुगल शासक थे, उन्होंने हिंदुओं पर इस तरह की कार्रवाई की हो, जैसा आज बताया जा रहा है, इसका कोई ठोस लिखित प्रमाण इतिहास में नहीं मिलता।

सरगुजा रियासत का दिया उदाहरण

उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद इतिहास पढ़ते हैं और अब तक ऐसा कोई उल्लेख उन्हें नहीं मिला। सिंहदेव ने ने अपने क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं सरगुजा रियासत से आता हूं। हम भी एक राज परिवार के थे। मुस्लिम शासन के समय भी सरगुजा रियासत थी। कितने मुसलमान थे वहां ? फिर भी हिंदू पूरी तरह सुरक्षित थे। उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करना समाज को बांटने का काम है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वाकई कुछ धर्मगुरु लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, उनकी भावनाओं को उकसा रहे हैं। उनके जरिए भारतीय जनता पार्टी को वोट मिल जाए, इसलिए वो जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसमें कोई दो मत नहीं है। सिंहदेव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धर्म, इतिहास और चुनावी राजनीति को लेकर बहस तेज हो गई है। (Former Deputy CM Singhdeo)

Back to top button
error: Content is protected !!