झीरम केस में कांग्रेस की बड़ी पहल: जेपी नड्डा–साय–बघेल सहित बड़े नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग

JHIRAM NARSANHAR INVESTIGATION : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने झीरम नरसंहार की जांच को दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने झीरम नरसंहार वृहद जांच आयोग के चेयरमैन सतीश कुमार अग्निहोत्री और सदस्य गुलाम मिन्हाजुद्दीन को दिल्ली में लिखित आवेदन भेजा है।
यह भी पढ़े :- नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में आंदोलन का दूसरा दिन भी सफल, सभी विभाग रहे पूरी तरह बंद
आवेदन में तिवारी ने स्वयं सहित कई प्रमुख नेताओं के नार्को टेस्ट (Lie Detector Test) के लिए तत्काल समन जारी करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने साक्ष्य, दस्तावेज और अन्य सबूत भी आयोग के समक्ष रखे हैं। (JHIRAM NARSANHAR INVESTIGATION)
आवेदन में शामिल प्रमुख नाम
आवेदन में जिन नेताओं का नाम शामिल किया गया है, उनमें प्रमुख हैं—
- जेपी नड्डा
- विष्णुदेव साय
- डॉ. रमन सिंह
- किरण देव
- भूपेश बघेल
- अमित जोगी
- कवासी लखमा
- ननकी राम कंवर
कांग्रेस का दावा है कि झीरम घाटी हत्याकांड का संपूर्ण सच अब देश और छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आना चाहिए, इसलिए इन नेताओं को सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना चाहिए।
झीरम घाटी हत्याकांड — क्या है मामला?
वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान 25 मई को सुकमा में रैली के उपरांत कांग्रेस नेताओं का काफिला झीरम घाटी पहुंचा था। यहां अचानक हमला हो गया, जिसमें कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहीद हो गए।
कांग्रेस का आरोप: राजनीतिक साजिश और सुरक्षा में भारी लापरवाही
भाजपा का कहना: यह एक नक्सली हमला था
इस घटना ने राजनीति और प्रशासनिक स्तर पर लंबे समय तक बहस का विषय बनकर रखा है।
जांच का लंबा और विवादित सफर
घटना के बाद से अब तक झीरम हत्याकांड की जांच कई बार विवादों का विषय बनी रही है। प्रमुख फेज इस प्रकार रहे—
- 2013: जांच एनआईए को सौंपी गई
- 2014–15: चार्जशीट दाखिल हुई, लेकिन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई
- राज्य सरकार: न्यायिक आयोग गठित किया गया, मगर रिपोर्ट जारी नहीं हुई
- 2016: सीबीआई जांच का प्रस्ताव आया; केंद्र सरकार ने अस्वीकार कर दिया
- 2018: कांग्रेस सरकार ने एसआईटी गठित किया; कानूनी अड़चनों के कारण जांच रुकी
- 2020: नई एफआईआर दर्ज
- 2023: सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए की अपील खारिज कर राज्य पुलिस को जांच की अनुमति दी
इन वर्षों में जांच की गति पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और प्रक्रिया पर लगातार विवाद होता रहा है।
कांग्रेस का ताजा आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार बदलने के बाद जांच की प्रक्रिया ठप हो गई और झीरम नरसंहार की सच्चाई अब तक दबाई जा रही है। आवेदन के जरिए पार्टी ने न केवल नार्को टेस्ट की मांग की है, बल्कि जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। (JHIRAM NARSANHAR INVESTIGATION)



