Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर विवाद तेज, साहू समाज ने खोला मोर्चा, माफी की मांग

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए छत्तीसगढ़ साहू समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बघेल से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

यह भी पढ़े :- अरुण साव पर टिप्पणी से सियासी घमासान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का भूपेश बघेल पर तीखा प्रहार, कहा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने निर्णय लिया है कि इस प्रकरण को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को शिकायत ज्ञापन सौंपा जाएगा। साहू समाज का कहना है कि यह कदम पूर्व मुख्यमंत्री से माफी मंगवाने तथा उनकी टिप्पणी वापस लेने की मांग को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

साहू समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि भूपेश बघेल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो समाज शांतिपूर्ण आंदोलन की राह अपनाएगा। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव साहू समाज के गौरव हैं और उनके विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किस बयान से बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में जारी आंदोलन के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर राजनीतिक टिप्पणी की थी। लिंगियाडीह बस्ती के पुनर्विकास व गार्डन निर्माण के मुद्दे पर दिए गए वक्तव्य के दौरान अरुण साव के संदर्भ में प्रयुक्त शब्दों को साहू समाज ने आपत्तिजनक बताया है। उसीके बाद से समाज में नाराज़गी का माहौल है।

“शब्द चयन में मर्यादा बनी रहे” – डॉ. नीरेंद्र साहू

डॉ. नीरेंद्र साहू
डॉ. नीरेंद्र साहू

प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा- “भूपेश बघेल जी पहले राज्य के सर्वोच्च पद पर रहे हैं और आज अरुण साव जी उप मुख्यमंत्री पद पर हैं। छत्तीसगढ़ सुसंस्कृत प्रदेश है, यहाँ शब्दों का चयन मर्यादित होना चाहिए। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन अपमानजनक या पशु-पक्षियों के नामों का प्रयोग समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाता है। हम समरसता चाहते हैं—इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की अपेक्षा करते हैं।

प्रदेश साहू समाज
प्रदेश साहू समाज
Back to top button
error: Content is protected !!