Google Analytics —— Meta Pixel

Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड और तेज, बूंदाबांदी व कोहरे की संभावना

Cold Wave Alert : छत्तीसगढ़ में ठंड अब और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। आगामी तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज शनिवार को हल्की बारिश (बूंदाबांदी) की संभावना है, वहीं एक-दो स्थानों पर घना कोहरा भी छाए रहने के आसार जताए गए हैं। (Cold Wave Alert)

यह भी पढ़े :- पत्नी के कर्ज का दबाव बना काल, कारीगर ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

बीते 24 घंटे का तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला—

  • सुकमा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम (मौसमी प्रणाली)

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
इसके साथ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है, जिसका अक्ष समुद्र तल से करीब 5.8 किमी ऊपर, लगभग देशांतर 75°E के साथ अक्षांश 33°N के उत्तर तक फैला हुआ है। इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। (Cold Wave Alert)

रायपुर के लिए मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी को रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: लगभग 14 डिग्री सेल्सियस
Back to top button
error: Content is protected !!