AI Inbox : Gmail बन गया स्मार्ट बॉस: ईमेल पढ़ेगा, काम समझेगा और खुद निपटा देगा, पढ़े पूरी खबर
Gmail AI Inbox : ईमेल पढ़ना, समझना और जवाब देना अब बीते दिनों की बात होने वाली है। Google ने Gmail के लिए एक बड़ा और क्रांतिकारी AI अपडेट – “AI Inbox” (Gmail’s AI Inbox) पेश किया है, जो ईमेल को सिर्फ पढ़ेगा ही नहीं, बल्कि उन्हें समझकर खुद जरूरी कामों की लिस्ट बनाएगा, ड्राफ्ट तैयार करेगा और रिमाइंडर भी सेट करेगा। Google का मकसद Gmail को एक स्मार्ट टास्क मैनेजमेंट वर्कस्पेस में बदलना है।
फिलहाल यह फीचर अमेरिका में सीमित यूजर्स के लिए टेस्टिंग फेज में उपलब्ध कराया गया है।
AI Inbox क्या है और कैसे करेगा काम
AI Inbox में मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूजर के ईमेल पैटर्न, भाषा और संदर्भ को समझेगा। यह तय करेगा कि कौन-सा मेल जरूरी है और कौन-सा नहीं। जिन ईमेल्स में कोई काम छिपा होगा — जैसे जवाब देना, फॉलो-अप करना या कोई डेडलाइन — AI उन्हें पहचानकर ऑटोमैटिक टू-डू लिस्ट में बदल देगा।
इतना ही नहीं, फॉलो-अप या जवाब वाले मेल्स के लिए AI खुद ड्राफ्ट रिप्लाई भी तैयार करेगा, जिससे यूजर का समय बचेगा।
ईमेल से टास्क, रिमाइंडर और समरी तक
AI Inbox बिखरे हुए ईमेल्स से जरूरी जानकारी निकालकर एक जगह दिखाएगा।
जैसे-
- अस्पताल की अपॉइंटमेंट बदलने का मेल
- किसी क्लाइंट या बिजनेस पार्टनर को जवाब
- फीस या बिल की आखिरी तारीख
AI इन सभी कामों को पहचानकर समय पर रिमाइंडर देगा। इसके अलावा एक ही विषय से जुड़े कई ईमेल्स की संक्षिप्त AI समरी भी तैयार करेगा, ताकि पूरी बातचीत एक नजर में समझ आ जाए। यह फीचर बिल्कुल एक वर्चुअल पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा।
भविष्य में कॉल और पेमेंट तक करेगा AI
Google के मुताबिक AI Inbox आगे चलकर सिर्फ ईमेल तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में इसे
फोन कॉल,
पेमेंट,
अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट
जैसे कामों से भी जोड़ा जा सकता है।
कंपनी इसे एक AI एजेंट के रूप में विकसित करना चाहती है, जो यूजर की तरफ से कई डिजिटल काम खुद संभाल सके।
फ्री और पेड यूजर्स को क्या मिलेगा
फ्री यूजर्स:
AI ईमेल समरी
पर्सनलाइज्ड ऑटो-रिप्लाई
पेड यूजर्स (Google One AI Pro)
एडवांस ग्रामर चेक
AI-पावर्ड ईमेल सर्च
पुराने ईमेल्स से सीधे जवाब निकालने की सुविधा
उदाहरण के लिए, अगर कोई पूछे कि “पिछले साल इंटीरियर का अनुमान किस कंपनी ने दिया था?” — तो AI सभी मेल स्कैन कर तुरंत सही जवाब दे देगा।
चिंता भी बरकरार
हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि जरूरत से ज्यादा टास्क सजेशन से यूजर पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। साथ ही, AI के फैसलों पर पूरी तरह भरोसा करना कितना सुरक्षित है — इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।



