Google Analytics —— Meta Pixel

लव अफेयर बना जानलेवा, रायपुर के बार में युवती की पीट-पीटकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

Raipur Crime News :  राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित एक बियर-बार में युवती पर हुए गंभीर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को मेट्रो बार में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान 12 जनवरी 2026 को मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ शर्मसार: पंचायत सचिव ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

मृतका की पहचान वेदिका सागर, निवासी गीता नगर, रायपुर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवक का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28) बताया गया है, जो मृतका का परिचित था। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पूर्व से जान-पहचान थी और वे साथ में बार गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 21 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे दोनों मेट्रो बार पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और शराब की बोतल से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी रहा। इलाज के दौरान 12 जनवरी को युवती की मृत्यु हो गई, जिसके बाद मामले में धाराएं बढ़ाई गईं।

युवती की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आजाद चौक थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। (Raipur Crime News)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Raipur Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!