नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM नरेंद्र मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता हूं, वे मेरे ‘बॉस’

PM Modi on Nitin: 45 साल के नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। PM मोदी ने कहा कि नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। आज उसका विधि पूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें:- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बिलासपुर रेल मंडल की 6 पैसेंजर ट्रेनें 3 दिनों तक रहेंगी रद्द, घर से निकलने से पहले जांच लें स्टेटस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सदी में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी समेत हमारे कई साथियों ने संगठन को विस्तार दिया है। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। फिर अमित शाह के नेतृत्व में देश के अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। फिर जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से संसद तक और सशक्त हुई। मैं पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। आज भाजपा का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए, 25 साल से लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये सब अपनी जगह पर है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है और जब बात पार्टी के विषयों पर आती है तब नितिन नबीन जी मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे मेरे ‘बॉस’ हैं। यह 21वीं सदी है और देखते ही देखते 21वीं सदी के पहले 25 साल तो पूरे भी हो चुके हैं, आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और होना तय है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में, नितिन नबीन खुद भी एक प्रकार से ‘मिलेनियल’ हैं, वे उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन होते देखे हैं। (PM Modi on Nitin)
भाजपा एक संस्कार है, एक परिवार है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल जनसंघ की स्थापना को 75 साल हो रहे हैं। इन 75 सालों में लगातार लक्षवेधी कार्यकर्ताओं ने, अनेक परिवारों ने, अनेक पीढ़ियों ने जो त्याग, तपस्या या बलिदान दिए हैं मैं उन्हें आदरपूर्ण नमन करता हूं। जनसंघ रूपी वटवृक्ष ,से ही भाजपा का जन्म हुआ और भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। ये सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है, इतना नहीं है। देश के राजनीतिक समीक्षकों को दुनिया को ये बात बतानी चाहिए कि भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में इसकी मजबूती से लोकतंत्र चल रहा है कि जहां दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा एक संस्कार है। भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां ‘मेंबरशिप’ से भी ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ होती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है, लेकिन दिशा नहीं बदलती।
जनता की सेवा हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता की सेवा हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही है। हमने सत्ता को सुख का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है इसलिए भाजपा पर जनता का विश्वास निरंतर मजबूत होता गया है। अगर बीते 11 सालों की ही बात करें तो भाजपा की यात्रा जनविश्वास अर्जित करने की अद्भुत यात्रा रही है। बीते 11 सालों में भाजपा ने हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में पहली बार अपने सामर्थ्य से सरकार बनाई। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भाजपा जनता की एक बड़ी आवाज बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि कभी भाजपा ने एक अलग तरह की पार्टी के रूप में अपनी यात्रा शुरु की थी। आज भाजपा सुशासन की पार्टी भी है। देश ने आज़ादी के बाद शासन के अलग-अलग मॉडल देखे हैं, कांग्रेस के परिवारवाद का मॉडल, लेफ्ट का मॉडल, क्षेत्रीय दलों का मॉडल, अस्थिर सरकारों का दौर, लेकिन आज देश, स्थिरता, सुशासन और संवेदनशीलता वाला भाजपा का विकास मॉडल देख रहा है। (PM Modi on Nitin)
माताओं बहनों के संघर्ष की सुध लेने वाला कोई नहीं था: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भाजपा ही है जिसने सामाजिक न्याय के नारे को सच्चे स्वरूप में जमीन पर उतारा है। हमने गरीब कल्याण की योजनाओं को सरकारी फाइलों से निकालकर गरीब के घर तक पहुंचाया है। आजादी के 70 साल बाद सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण परिवारों तक ही पाइप से पानी पहुंच पाया था। माताओं बहनों की पीड़ा, पानी के लिए उनके संघर्ष की सुध लेने वाला कोई नहीं था। दर्द मैंने देखा है। मैं धरती की सच्चाई से जुड़ा था। माताओं-बहनों की पीड़ा, अपनी आंखों के सामने देखी थी और तब हम जल जीवन मिशन लेकर आए हैं। सिर्फ 5-6 साल में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल की सुविधा से जोड़ा गया है। ये हमारी सरकार है जिसने धुएं से बीमार होती बहनों की पीड़ा समझी वरना पहले तो LPG गैस को भी अमीरों का सौभाग्य मान लिया गया था। भाजपा ने पूरी संवेदनशीलता से साथ हर घर को LPG से जोड़ने का अभियान चलाया। ऐसे ही गांव की बहनों को लखपति दीदी बनाने का अभियान है। ये भी इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि भाजपा बहनों-बेटियों के सपनों के प्रति संवेदनशील है।
कोई देश में घुसपैठियों को स्वीकार नहीं करता: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों तक आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक से जोड़कर देखा गया, लेकिन संवेदनशील भाजपा ने, भाजपा के हमारे संस्कारों ने समाज के प्रति समान भाव के हमारी परंपरा के कारण भाजपा ने आदिवासियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों की पीड़ा को समझा और उनके विकास के लिए PM-जनमन योजना बनाई। आगे भी हमें हर चुनौती का पूरे सामर्थ्य से सामना करना है। आज देश के सामने बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठियों की है। दुनिया के समर्थ देश भी अपने देश में जो घुसपैठिए हैं उनकी जांच कर रहे हैं। दुनिया में कोई अपने देश में घुसपैठियों को स्वीकार नहीं करता, भारत भी घुसपैठियों को अपने गरीबों, युवाओं के हक लूटने नहीं दे सकता। घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है, उनकी पहचान करके उन्हें वापस उनके देश भेजना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा ऐसे राजनीतिक दल जो वोट बैंक की राजनीति में घुसपैठियों को बचा रहे हैं उन्हें हमें पूरी शक्ति से जनता के सामने बेनकाब करना होगा। (PM Modi on Nitin)
PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने इस घंघोर पतन की समीक्षा नहीं करती, क्योंकि अगर समीक्षा करेंगे तो फिर उसी परिवार पर सवाल उठेंगे जिसने कांग्रेस पर कब्जा कर रखा है। इसलिए ये बहाने ढूंढते रहते हैं। दूसरी तरफ भाजपा है, हम हार और जीत के बाद समीक्षा करते हैं। मैं फिर महाराष्ट्र चुनाव नतीजों का उदाहरण दूंगा, महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में जीतने के बाद हम जश्न में नहीं डूबे, उसी दिन से हमारे महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक शुरू कर दी थी। आज देश को याद भी नहीं होगा कि 1984 में कांग्रेस को 400 से ज्यादा सीटें मिली थी और देश ने कांग्रेस को करीब-करीब 50 प्रतिशत वोट दिया था, लेकिन आज कांग्रेस 100 सीटों के लिए तरस गई है। कांग्रेस अपने इस घनघोर पतन की कभी समीक्षा नहीं करती, क्योंकि अगर समीक्षा करेंगे और पतन के कारणों पर जाएंगे तो उसी परिवार पर सवाल उठेंगे, जिस परिवार ने कांग्रेस पर कब्जा कर रखा है और इसलिए बहाने ढूंढते रहते हैं। पतन का सही कारण ढूंढने की हिम्मत तक खो चुके हैं।



