Google Analytics —— Meta Pixel

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, लोन सस्ता हुआ या महंगा? गवर्नर ने बताया पूरा गणित

RBI Monetary Policy: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के बाद रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने इसे 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। लगातार एक साल तक ब्याज दरों में कटौती के बाद EMI में और राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को फिलहाल झटका लगा है। (RBI Monetary Policy)

यह भी पढ़े :- मेघालय के अवैध कोयला खदान में ब्लास्ट, 18 मजदूरों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा

 तो सवाल सीधा है: लोन सस्ता हुआ या महंगा?

न जवाब है – न सस्ता, न महंगा।
रेपो रेट में बदलाव न होने का मतलब है कि

  • नई EMI घटेगी नहीं
  • मौजूदा EMI बढ़ेगी भी नहीं

यानी होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें जैसी थीं, वैसी ही रहेंगी।

पिछले एक साल में पहले ही मिल चुकी है राहत

RBI पहले ही बीते एक साल में 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुका है। इसी वजह से लोन पहले से काफी सस्ते हो चुके हैं। (RBI Monetary Policy)

  • 2025 में कटौती का पूरा ब्योरा:
  • फरवरी 2025: 0.25% की कटौती
  • अप्रैल 2025: 0.25% की कटौती
  • जून 2025: 0.50% की बड़ी कटौती
  • दिसंबर 2025: 0.25% की कटौती

इन कटौतियों के बाद रेपो रेट 6.50% से घटकर 5.25% पर आ गया था।

 महंगाई को लेकर RBI क्यों सतर्क?

RBI ने साफ किया है कि फिलहाल सबसे बड़ा फोकस महंगाई पर है। MPC ने वित्त वर्ष 2027 की शुरुआती तिमाहियों के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ाया है—

  • FY27 Q1: करीब 4%
  • FY27 Q2: करीब 4.2%

पहले उम्मीद थी कि महंगाई तेजी से नीचे आएगी, लेकिन नए अनुमानों से साफ है कि RBI अब “वेट एंड वॉच” की रणनीति पर चल रहा है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भले ही ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव है, लेकिन महंगाई के जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

FY26 में महंगाई कितनी रह सकती है?

RBI के मुताबिक:

  • FY26 में औसत रिटेल महंगाई: करीब 2.1%
  • FY26 की चौथी तिमाही (Q4): लगभग 3.2%

ये आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल महंगाई RBI के लक्ष्य दायरे में है।

 किन चीजों की कीमतें बढ़ा सकती हैं चिंता?

RBI गवर्नर के अनुसार:

  • सोना और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय कारणों से उतार-चढ़ाव
  • बाकी रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों की कीमतें फिलहाल काबू में

 आम आदमी के लिए सीधा मतलब

✔️ EMI घटेगी नहीं
✔️ EMI बढ़ेगी भी नहीं
✔️ ब्याज दरों में अगला बदलाव अब महंगाई और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगा

Back to top button
error: Content is protected !!