Viral Video : बैंक के अंदर बेशर्मी की हद! महिला कर्मचारी का गाली-गलौज करते वीडियो वायरल
Viral Video : उत्तर प्रदेश के कानपुर सिटी स्थित पनकी सेक्टर-2 की HDFC बैंक शाखा उस वक्त हंगामे का अखाड़ा बन गई, जब वहां तैनात एक महिला कर्मचारी ने बैंक की मर्यादा और पेशेवर आचरण की सभी सीमाएं पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video ) हो रहे एक वीडियो में बैंक कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला ग्राहक के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े :- डिजिटल शादी कार्ड बना ठगी का नया हथियार, कार्ड खोलते ही हैक हो रहा मोबाइल
वायरल वीडियो (Viral Video ) में साफ देखा जा सकता है कि आस्था सिंह महिला ग्राहक पर बुरी तरह भड़क जाती हैं। वह न केवल भद्दी-भद्दी गालियां देती दिख रही हैं, बल्कि गुस्से में आकर ग्राहक पर हमला करने के इरादे से अपना लैपटॉप तक उठा लेती हैं। बैंक परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारी उन्हें पकड़कर शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका गुस्सा कम नहीं होता।
वीडियो में महिला कर्मचारी ग्राहक को धमकाते हुए यह कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं-
“अपने पति को जाकर समझाओ… ठाकुर हूं मैं… मेरे साथ…”
हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि Anmolnews24 नहीं करता।
जाति का रौब दिखाकर दी धमकी
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक प्रतिष्ठित निजी बैंक में कार्यरत कर्मचारी ने खुलेआम अपनी जाति का हवाला देकर ग्राहक को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की। ‘ठाकुर हूं मैं’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर कथित तौर पर दबंगई दिखाना न सिर्फ पेशेवर आचरण के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक रूप से भी गंभीर सवाल खड़े करता है। बैंक में मौजूद अन्य ग्राहक और कर्मचारी इस व्यवहार को देखकर हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर बवाल, प्रबंधन पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग HDFC बैंक प्रबंधन और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि बैंक जैसे संस्थानों में इस तरह का व्यवहार ग्राहकों की सुरक्षा और सम्मान दोनों पर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल पुलिस कार्रवाई से इनकार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बैंक प्रबंधन की ओर से भी अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और सार्वजनिक बहस का विषय बना हुआ है, और अब सभी की नजरें बैंक प्रबंधन की कार्रवाई और पुलिस की अगली पहल पर टिकी हुई हैं।



