Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में चमत्कार का झांसा! 100 गुना पैसा बढ़ाने का दावा, कारोबारी ठगा गया, पढ़े पूरी खबर

Raipur Fraud : राजधानी रायपुर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर 100 गुना पैसा डबल करने का लालच देकर जमीन कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। यह सनसनीखेज वारदात गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Viral Video : बैंक के अंदर बेशर्मी की हद! महिला कर्मचारी का गाली-गलौज करते वीडियो वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी रुस्तम कुर्रे ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल भारती और मयंक दास ने खुद को तंत्र-मंत्र में सिद्ध और चमत्कारी शक्तियों वाला बताया। आरोपियों ने कारोबारी को विश्वास दिलाया कि विशेष पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रिया के जरिए उसकी रकम को 100 गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

पूजा का झांसा, श्मशान की मिट्टी का बहाना

आरोप है कि दोनों ठग कारोबारी को उसके कार्यालय से बाहर भेजकर पूजा-पाठ करने की बात कहने लगे। इसी दौरान श्मशान से मिट्टी लाने का बहाना बनाकर उन्होंने कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये नकद ले लिए। विश्वास में आए कारोबारी ने बिना किसी शक के रकम सौंप दी।

नकली नोटों से भरा झोला छोड़कर फरार

ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर नकली नोटों से भरा एक झोला छोड़कर फरार हो गए। जब कारोबारी को शक हुआ और उसने झोला खोलकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत गुढ़ियारी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शातिर ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Raipur Fraud)

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आधुनिक दौर में भी लोग तंत्र-मंत्र और चमत्कार के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लालच या चमत्कारी दावे से सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। (Raipur Fraud)

Back to top button
error: Content is protected !!