Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- मेरी बातों की वजह से डरे हुए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Rahul on PM Modi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर सदन की कार्यवाही बाधित करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विवाद कुछ दिन पहले तब शुरू हुआ, जब जनरल नरवणे की किताब का मुद्दा सामने आया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि वे इस किताब पर चर्चा करें, इसी वजह से 3 से 4 बार सदन की कार्यवाही रोकी गई और उन्हें बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री ने सदन में झूठ कहा कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, जबकि किताब प्रकाशित हो चुकी है और उसकी एक कॉपी विपक्ष के पास मौजूद है। यह एक बड़ा मुद्दा है।

यह भी पढ़ें:- बदला सफर, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था: छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार दे रहा NHAI

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष और पूरे विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि एक सदस्य कई किताबों का हवाला दे रहे थे और बहुत गंदी बातें बोल रहे थे और उन्हें कुछ नहीं कहा गया। राहुल ने कहा कि तीसरा बड़ा मुद्दा हमारे सांसदों का निलंबन है। उन्होंने कहा कि आखिरी मुद्दा यह है कि यह बात फैलाई जा रही है कि सदस्य प्रधानमंत्री को खतरा पहुंचाने वाले थे, ऐसा कोई सवाल ही नहीं है। प्रधानमंत्री सदन में आने से डरे हुए थे, सदस्यों की वजह से नहीं, बल्कि मेरी बातों की वजह से और वे अभी भी डरे हुए हैं, क्योंकि वे सच का सामना नहीं कर सकते। (Rahul on PM Modi)

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने आगे कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और सहमति यह बनी है कि पहले विपक्ष अपनी बात रखेगा, उसके बाद बहस होगी। सांसद ने कहा कि सरकार बहस से डर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार बजट पर चर्चा नहीं चाहती, क्योंकि इसमें अमेरिका से हुए समझौते, उसकी प्रक्रिया और किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे मुद्दे उठेंगे। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी के भाषण से घबराई हुई है और इसलिए उन्हें बोलने से रोका जा रहा है। (Rahul on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!