Parliament Session : राज्यसभा में कांग्रेस में टकराव: खरगे- जयराम के अलग सुर

Parliament Session : संसद के बजट सत्र के दौरान Rajya Sabha में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। Mallikarjun Kharge और Jairam Ramesh औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान सार्वजनिक रूप से अलग-अलग रुख अपनाते नजर आए।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : खेत उजड़े तो भड़के किसान, रातभर प्लांट घेरकर किया तांडव, पढ़े पूरी खबर
विधेयक पर मतभेद
बहस (Parliament Session) के दौरान जयराम रमेश ने विधेयक को मजदूर-विरोधी बताया और कहा कि परिस्थितियों के कारण विपक्ष को इसका समर्थन करना पड़ सकता है। इस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि विपक्ष इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगा। खरगे के बयान के बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
सरकार का पक्ष
श्रम एवं रोजगार मंत्री Mansukh Mandaviya ने कहा कि संशोधन विधेयक का उद्देश्य तीन पुराने कानूनों को संहिता में पुनः शामिल करना है। उन्होंने बताया कि नए श्रम कानूनों में सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे कार्य का प्रावधान, न्यूनतम मजदूरी की अनिवार्यता और अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों के अनुरूप नियम शामिल हैं।
सोनिया गांधी ने वाम दलों का समर्थन किया
इस बीच, संसद में श्रम कानूनों के मुद्दे पर कांग्रेस और वामपंथी दलों ने एकजुटता दिखाई। Sonia Gandhi ने सीपीआई(एम) सांसद John Brittas द्वारा ‘जीरो ऑवर’ में उठाए गए देशव्यापी आम हड़ताल के मुद्दे के समर्थन में हस्ताक्षर किए। शून्यकाल के दौरान हस्ताक्षर न करने की उनकी सामान्य परंपरा के विपरीत यह कदम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
राज्यसभा में हुई इस घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर रणनीतिक मतभेदों की चर्चा को और तेज कर दिया है। (Parliament Session)



