Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी वैश्विक ताकत, दुनिया में मजबूत हुआ भारत का पासपोर्ट

Henley Passport Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। हेनली एंड पार्टनर्स की ओर से जारी लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स फरवरी 2026 के मुताबिक भारत अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। साल की शुरुआत में भारत 80वें स्थान पर था। यानी हालिया रैंकिंग में 5 स्थानों का सुधार हुआ है। वहीं 2025 में भारत 85वें पायदान पर था। इस तरह एक साल के भीतर भारतीय पासपोर्ट ने कुल 10 स्थानों की छलांग लगाई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के लगभग 200 देशों के पासपोर्ट को रैंक करता है। यह रैंकिंग इस आधार पर तय होती है कि किसी देश के पासपोर्ट धारक कितने देशों में वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या ई-वीजा के जरिए प्रवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- CDS जनरल अनिल चौहान का बड़ा बयान, कहा- आज तय करना मुश्किल कौन दोस्त, कौन दुश्मन, भारत को अकेले कार्रवाई के लिए रहना होगा तैयार

यह इंडेक्स अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के ट्रैवल डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को वर्तमान में 56 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा उपलब्ध है। दक्षिण एशिया में भारत की स्थिति कई देशों से बेहतर रही है। पाकिस्तान 97वें स्थान पर है और उसकी स्थिति फिलिस्तीन (91), नॉर्थ कोरिया (94) और सोमालिया (96) से भी नीचे है। भारत की रैंकिंग पिछले एक दशक में ऊपर-नीचे होती रही है। 2006 में भारत 71वें स्थान पर था, जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्थिति रही। इसके बाद गिरावट दर्ज हुई और 2025 में रैंक 85 तक पहुंच गई। 2026 की शुरुआत में 80वां स्थान मिला। अब फरवरी 2026 में 75वें पायदान पर पहुंच गया है। नई रैंकिंग इस बात का संकेत है कि भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा पहले की तुलना में ज्यादा आसान हुई है। (Henley Passport Index 2026)

पड़ोसी देशों से तुलना में भारत की स्थिति बेहतर

देश रैंकिंग
भूटान 83
म्यांमार 88
श्रीलंका 91
बांग्लादेश 93
नेपाल 95
पाकिस्तान 97
अफगानिस्तान 100

पासपोर्ट मजबूत होने का क्या मतलब ?

  • ज्यादा देशों में बिना पहले से वीजा लिए यात्रा
  • वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा की सुविधा
  • कम कागजी प्रक्रिया और कम इंतजार
  • पर्यटन, शिक्षा और व्यापार के अवसरों में वृद्धि
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नागरिकों पर बढ़ता भरोसा

पहले स्थान पर सिंगापुर

2026 की रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर है। सिंगापुर के पासपोर्ट से 192 देशों में वीजा-फ्री यात्रा संभव है। दूसरे स्थान पर जापान और दक्षिण कोरिया हैं, जहां से 187 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। तीसरे स्थान पर स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात हैं, जहां के नागरिक दुनिया के 186 देशों में यात्रा कर सकते हैं। चौथे स्थान पर बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, स्पेन, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं, जहां के लोग 185 देशों में यात्रा कर सकते हैं। स्थान ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा और पुर्तगाल पर हैं, जहां के नागरिक 184 देशों में यात्रा कर सकते हैं। छठे से दसवें स्थान तक न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। अमेरिका के पासपोर्ट से 179 देशों में वीजा-फ्री यात्रा संभव है।

क्या है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स अलग-अलग देशों के पासपोर्ट की ताकत को मापता है। इसे हेनली एंड पार्टनर्स जारी करता है। यह इंडेक्स हर महीने अपडेट होता है और 20 सालों से ज्यादा समय से प्रकाशित हो रहा है। इसमें सामान्य पासपोर्ट धारकों की यात्रा स्वतंत्रता को आधार बनाया जाता है। रैंकिंग जितनी ऊंची, पासपोर्ट उतना ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। पासपोर्ट किसी देश की सरकार की ओर से जारी किया गया आधिकारिक दस्तावेज होता है, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता की पुष्टि करता है। यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है और इसे वैध पहचान प्रमाण के रूप में भी स्वीकार किया जाता है। भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में यह सुधार देश की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता और मजबूत होते वैश्विक संबंधों का संकेत माना जा रहा है। (Henley Passport Index 2026)

भारत के लिए खास संकेत

  • वैश्विक साख में सुधार- बेहतर कूटनीतिक संबंधों का संकेत
  • यात्रा और व्यापार को बढ़ावा- पर्यटन, शिक्षा और बिजनेस में अवसर
  • क्षेत्रीय तुलना में मजबूती- दक्षिण एशिया में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन
  • आगे की चुनौती- शीर्ष देशों की बराबरी के लिए अभी लंबा सफर बाकी
Back to top button
error: Content is protected !!