India AI Impact Summit 2026 का आगाज़, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
AI Impact Expo 2026 : ग्लोबल साउथ में पहली बार आयोजित हो रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Expo 2026) की आज सोमवार को शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम को भारत मंडपम में समिट का उद्घाटन किया। यह पांच दिवसीय आयोजन 16 से 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें एआई सुरक्षा, गवर्नेंस, डेटा सिक्योरिटी और जिम्मेदार एआई विकास जैसे अहम मुद्दों पर मंथन होगा।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : पैसों के लालच में हैवान बना बेटा, फावड़े से पिता की बेरहमी से हत्या
वैश्विक नेतृत्व और टेक दिग्गजों की भागीदारी
समिट में 15 से 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 50 से अधिक मंत्री और 40 से ज्यादा भारतीय व वैश्विक सीईओ शामिल हो रहे हैं। प्रमुख हस्तियों में:
- सुंदर पिचाई (सीईओ, Google)
- सैम ऑल्टमैन (सीईओ, OpenAI)
- किरण मजूमदार-शॉ (अध्यक्ष, Biocon)
- इमैनुएल मैक्रों
युवा एआई प्रोग्राम: 38 देशों से 2500 आवेदन
समिट के दौरान ‘युवा एआई प्रोग्राम’ नामक ग्लोबल यूथ चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। करीब 38 देशों से 2500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा 20 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिनमें 15 टीमें भारत से हैं। शीर्ष फाइनलिस्ट का चयन 2025 में किया गया था।
- अगले पांच दिन इन विषयों पर रहेगा फोकस
- स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा और कृषि में एआई के उपयोग
- सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों के लिए एआई समाधान
- अप्लाइड एआई पर विशेष सेमिनार
- ‘AI by Her: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज’ का आयोजन सुषमा स्वराज भवन में
- पैनल चर्चा और गोलमेज कॉन्फ्रेंस
- एआई इम्पैक्ट एक्सपो
600+ स्टार्टअप्स और 300 विदेशी पत्रकार
समिट में 600 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं, जिनमें हेल्थकेयर, एग्रीटेक, एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी और अर्बन डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों के नवाचार शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाने के लिए 13 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, ताजिकिस्तान, स्विट्जरलैंड, सर्बिया और एस्टोनिया शामिल हैं।
दुनियाभर से 300 से अधिक विदेशी पत्रकारों ने इस वैश्विक आयोजन के लिए पंजीकरण कराया है। एआई के क्षेत्र में भारत की भूमिका और वैश्विक सहयोग को लेकर यह समिट महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (AI Impact Expo 2026)



