इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, धमाकों से दहला तेहरान
Israel attack on Iran : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है, जिसकी पुष्टि इजरायल के रक्षा मंत्री ने की है। हमले के बाद राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कई इलाकों में सायरन बजने लगे।
यह भी पढ़े :- दुर्ग में 2 मार्च से लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें, जमीन-मकान की खरीद-फरोख्त होगी महंगी
इजरायल ने हमले के बाद संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका जताते हुए देशभर में स्पेशल इमरजेंसी घोषित कर दी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों और बंकरों में जाने की सलाह दी गई है। Israel Defense Forces (IDF) के होमफ्रंट कमांड के अनुसार आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शैक्षणिक गतिविधियों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और कार्यस्थलों पर रोक लगा दी गई है। (Israel attack on Iran)
वहीं, ईरान ने अपना एयरस्पेस खाली करा दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और सड़कों पर एंबुलेंस की आवाजाही बढ़ गई है।
इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि हमलों का उद्देश्य “इजरायल के लिए खतरे को दूर करना” है। इजरायल का दावा है कि यदि यह कार्रवाई नहीं की जाती, तो ईरान पहले हमला कर सकता था।
हमले के बाद क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें दोनों देशों की अगली रणनीति पर टिकी हैं। (Israel attack on Iran)



