Google Analytics —— Meta Pixel

Donald Trump Statement : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद किया तो 20 गुना ज्यादा मार पड़ेगी, ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी

Donald Trump Statement : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Donald Trump ने Iran को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान Strait of Hormuz से तेल के आवागमन को रोकने की कोशिश करता है, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह भी पढ़े :- चैंबर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को बंद करने की कोशिश करता है, तो अमेरिका की ओर से उस पर होने वाली सैन्य कार्रवाई वर्तमान से 20 गुना अधिक तेज और व्यापक होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ऐसे कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निशाना बना सकता है, जिससे ईरान के लिए एक देश के रूप में फिर से खड़ा होना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि ऐसी स्थिति में ईरान में “मौत, आग और अराजकता” का माहौल पैदा हो सकता है।

‘प्रार्थना करता हूं कि ऐसी नौबत न आए’

ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह रुख उन देशों के लिए भी फायदेमंद है जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल आपूर्ति पर निर्भर हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की इस पहल को वैश्विक समुदाय सराहेगा।

IRGC का पलटवार

ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने कड़ा जवाब दिया। ईरान की इस सैन्य इकाई ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का अंत ईरान ही तय करेगा, अमेरिका नहीं।

IRGC ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र के समीकरण और भविष्य की स्थिति अब ईरानी सेना के हाथों में है। यदि अमेरिका और Israel के हमले जारी रहते हैं, तो ईरान इस क्षेत्र से “एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं होने देगा।”

अमेरिका पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का आरोप

IRGC ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि युद्ध में कथित असफलताओं के बाद वह अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और जनमत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि ईरान अमेरिका और इजराइल के हमलों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और देश की जनता इसका डटकर सामना कर रही है।

हताहतों के आंकड़े छिपाने का आरोप

ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ईरानी हमलों से हुए नुकसान और हताहतों के वास्तविक आंकड़े छिपा रहे हैं। ईरान ने सवाल उठाया कि अगर ईरानी मिसाइल क्षमता खत्म हो चुकी है, तो मीडिया को नुकसान की तस्वीरें दिखाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही। (Donald Trump Statement)

IRGC ने कहा कि ईरान पूरी ताकत के साथ युद्ध जारी रखे हुए है और इस संघर्ष का अंतिम परिणाम वही तय करेगा। (Donald Trump Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!