Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर-रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्करों को 15-15 साल की सजा

Ganja Smuggling in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बस्तर जिले की बोधघाट पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो छत्तीसगढ़ में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 102.82 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 51 लाख 41 हजार रुपए है। पुलिस के मुताबिक बोधघाट थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर एक युवक आड़ावाल रेलवे फाटक के पास ग्राहकों की तलाश में खड़ा है।

यह भी पढ़ें:- 13 साल से कोमा में पड़े बेटे को सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति, माता-पिता की याचिका पर पहली बार दी इजाजत

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर इलाके में नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम पवन नेताम (29 साल) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो प्लास्टिक पैकेट में 2.58 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 29 हजार रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से लाकर बस्तर क्षेत्र में सप्लाई करता है। उसने पुलिस को अपने सप्लायर के बारे में जानकारी दी। (Ganja Smuggling in Chhattisgarh)

ओडिशा में दबिश देकर सप्लायर गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम ओडिशा के रायगढ़ा जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के दाबलीगुड़ा गांव पहुंची। वहां दबिश देकर हीरालाल नायक उर्फ कवि नायक (40 साल) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 100.24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 लाख 12 हजार रुपए बताई गई है। इस तरह दोनों आरोपियों के पास से कुल 102.82 किलोग्राम गांजा, जिसकी कुल कीमत 51 लाख 41 हजार रुपए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 11 मार्च को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। (Ganja Smuggling in Chhattisgarh)

रायपुर में भी दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

इधर, राजधानी रायपुर में भी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उरला और गुढ़ियारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित वर्मा (रायपुर निवासी) और अनिल अहिरवार (विदिशा निवासी) शामिल हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने करीब 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

रायपुर कोर्ट का सख्त फैसला

गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी से अनिल अहिरवार को 5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उरला थाना क्षेत्र से सुमित वर्मा को पकड़ा गया। नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर की कोर्ट ने भी एक बड़े मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गांजा तस्करी के आरोप में मनीष सिंह और निखिल यादव को दोषी करार देते हुए 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में दोनों आरोपियों के पास से 21-21 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।

नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

मामले की सुनवाई के दौरान कुल 14 गवाहों की गवाही के आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को दोषी पाया। बताया गया कि ट्रायल से बचने के लिए दोनों आरोपी ओडिशा में अपने सप्लायर के ठिकानों पर छिप गए थे, लेकिन क्राइम ब्रांच ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया। NDPS एक्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को सजा सुनाई। पुलिस का कहना है कि बस्तर और रायपुर समेत पूरे प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गांजा, अफीम और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। (Ganja Smuggling in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!