Google Analytics —— Meta Pixel

गाजा पर बनी फिल्म ‘हिंद रजब’ पर भारत में रोक, ऑस्कर से पहले विवाद

नई दिल्ली। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ की भारत में रिलीज पर रोक लगा दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं और भारत अपनी कूटनीतिक संतुलन नीति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़े :- फर्जी कॉल सेंटर से डिजिटल अरेस्ट तक, ठगों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करोड़ों की ठगी का खुलासा

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड का मानना है कि फिल्म की संवेदनशील विषयवस्तु भारत और इजरायल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों पर असर डाल सकती है। हाल के वर्षों में भारत और इजरायल के बीच रक्षा और तकनीक सहित कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत हुए हैं।

गाजा की बच्ची की मार्मिक कहानी

ट्यूनीशियाई निर्देशक कौथर बेन हानिया द्वारा निर्देशित यह डॉक्यूड्रामा गाजा की 5 वर्षीय बच्ची हिंद रजब की सच्ची घटना पर आधारित है। वर्ष 2024 में हुए हमले के दौरान वह एक कार में मृत पाई गई थी, जिसमें गोलियों के सैकड़ों निशान थे। फिल्म में उसे और उसके परिजनों को बचाने के प्रयासों को भी दर्शाया गया है।

रिलीज से पहले ही रोक

फिल्म को मार्च 2026 में ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान रिलीज किया जाना था। वितरक मनोज नंदवाना के मुताबिक, 27 फरवरी को CBFC के लिए स्क्रीनिंग की गई थी, लेकिन बाद में रिलीज पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

बताया गया कि यदि फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाता है, तो इससे भारत-इजरायल संबंध प्रभावित हो सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि भारत ने गाजा संघर्ष और हालिया क्षेत्रीय तनाव के मुद्दे पर संतुलित रुख अपनाया है।

निर्देशक और विपक्ष की प्रतिक्रिया

फिल्म पर रोक के फैसले की आलोचना विपक्षी दलों के साथ-साथ खुद निर्देशक कौथर बेन हानिया ने भी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में भारत के प्रति अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या एक फिल्म से दो लोकतांत्रिक देशों के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

यह मामला अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कूटनीतिक संतुलन और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!