LPG सिलेंडर बुकिंग में बड़ा बदलाव: अब 35 दिन का गैप और OTP अनिवार्य
नियम तोड़ने पर नहीं मिलेगी गैस
नई दिल्ली/देशभर: घरेलू रसोई गैस (LPG Cylinder ) उपभोक्ताओं के लिए अब सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी आसान नहीं रही। गैस कंपनियों ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया है और डिलीवरी के लिए OTP सिस्टम अनिवार्य करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े :- आशिकी का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में 40 फीट टॉवर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे चला हंगामा, पढ़े पूरी खबर
अब तय समय से पहले नहीं कर पाएंगे बुकिंग
Indian Oil Corporation (IOC) सहित अन्य तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतर 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया है। यानी अब उपभोक्ता तय समय से पहले अगला सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे। (LPG Cylinder )
अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को उनकी श्रेणी के अनुसार इंतजार करना होगा—
उज्ज्वला योजना लाभार्थी: 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग
सिंगल सिलेंडर कनेक्शन: 25 दिन बाद
डबल सिलेंडर कनेक्शन: 35 दिन बाद
OTP के बिना नहीं मिलेगी गैस
गैस डिलीवरी को पारदर्शी बनाने के लिए OTP सिस्टम लागू किया जा रहा है। Delhi, Mumbai, Pune, Nagpur और Jaipur जैसे शहरों में बिना OTP के सिलेंडर डिलीवरी नहीं की जा रही है। (LPG Cylinder )
क्यों किया गया बदलाव?
पहले कई शिकायतें सामने आई थीं कि—
बिना सिलेंडर दिए ही डिलीवरी दिखा दी जाती थी
गलत व्यक्ति को गैस दे दी जाती थी
कुछ लोग बार-बार बुकिंग कर सिलेंडर जमा कर लेते थे
इन गड़बड़ियों को रोकने और सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए यह डिजिटल बदलाव किया गया है।
कैसे काम करेगा OTP सिस्टम?
सिलेंडर बुक करने के बाद डिलीवरी के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा
डिलीवरी बॉय उसी OTP को डालकर डिलीवरी कन्फर्म करेगा
OTP के बिना डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
डिलीवरी के समय मोबाइल अपने पास रखें
OTP केवल डिलीवरी बॉय को ही बताएं
किसी अन्य व्यक्ति से OTP साझा न करें
बिना OTP के डिलीवरी दिखने पर तुरंत शिकायत करें
सिलेंडर लेते समय सील और लीकेज जरूर जांचें
इन नए नियमों का पालन करना अब जरूरी होगा, वरना गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।



