Google Analytics —— Meta Pixel

यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी, 26 लोगों की मौत, बड़ी नाव पर चढ़ाई जा रही थी बस

Bus Falls Into River: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। यह हादसा दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ, जब बस फेरी यानी बड़ी नाव पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया और कुछ ही सेकंड में बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि नदी पार करने के लिए बांग्लादेश में अक्सर बसों और अन्य वाहनों को फेरी के जरिए ले जाया जाता है।

यह भी पढ़ें:- बस-डंपर की टक्कर से लगी भीषण आग, 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत, यात्रियों को बचने का नहीं मिला मौका

कई लोगों ने जान बचाने के लिए नदी में कूदकर तैरने की कोशिश की। कुछ लोग इसमें सफल रहे, जबकि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे, जिससे हादसे का दर्द और भी गहरा हो गया।रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस, कोस्टगार्ड, सेना और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया। ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाला गया। बस के अंदर से 23 शव बरामद हुए, जिसमें 11 महिलाएं, 8 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं।फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है। (Bus Falls Into River)

जानकारी के मुताबिक यह बस ढाका जा रही थी और इसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां बिताकर राजधानी लौट रहे थे। हादसे में बच्चों समेत कई परिवार प्रभावित हुए हैं। कुछ यात्री जो बस के बाहर खड़े थे, वे बच गए, लेकिन उनके परिजन अंदर ही फंस गए। सरकार ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को हादसे के कारणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बांग्लादेश में इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। दरअसल, देश में बड़ी नदियों जैसे पद्मा नदी, मेघना नदी और जमुना नदी पर परिवहन के लिए फेरी सिस्टम पर काफी निर्भरता है, जिससे इस तरह के जोखिम बने रहते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!