Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान पर जयशंकर की ‘दलाल राष्ट्र’ टिप्पणी, नाराज हुए अशोक गहलोत, बोले…..

Ashok Gehlot on S. Jaishankar : पश्चिम एशिया संकट को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ‘दलाल’ टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने इस बयान को अनुचित बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़े :- पिता के गुस्से का शिकार बना बेटा, डेढ़ साल के बच्चे के सिर पर मारा ईंट, मौके पर ही मौत

गहलोत ने कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी देश के विदेश मंत्री को शोभा नहीं देती और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि यह बयान जुबान फिसलने से आया है तो विदेश मंत्री को इस पर खेद जताना चाहिए। (Ashok Gehlot on S. Jaishankar)

‘दलाल’ शब्द पर आपत्ति

गहलोत ने कहा कि किसी भी देश के संदर्भ में ‘दलाल’ जैसे शब्द का प्रयोग कूटनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “कोई भी विदेश मंत्री इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी आलोचना होनी चाहिए।”

दरअसल, संसद परिसर में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में जयशंकर ने कहा था, “हम दलाल राष्ट्र नहीं हैं।” इस बयान के बाद से ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल

पश्चिम एशिया संकट में पाकिस्तान की संभावित मध्यस्थता को लेकर भी गहलोत ने उसकी भूमिका और क्षमता पर सवाल उठाए। उन्होंने 1965 और करगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इन संघर्षों में पाकिस्तान की स्थिति जगजाहिर रही है।

उन्होंने 1971 के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने 90 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाया था। गहलोत के मुताबिक, वर्तमान परिस्थितियां उस दौर से अलग और चिंताजनक हैं।

अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता

गहलोत ने वैश्विक हालात को नाजुक बताते हुए कहा कि सरकार को समय रहते ठोस तैयारी करनी चाहिए थी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष पहले ही ऐसे हालात को लेकर आगाह कर चुका है।

मोदी-ट्रंप संबंधों पर टिप्पणी

गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप का रवैया कभी दोस्ताना तो कभी आलोचनात्मक रहा है, जो समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि किसी अन्य देश के शीर्ष नेता के बारे में इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणियां दुर्लभ और चिंताजनक होती हैं। (Ashok Gehlot on S. Jaishankar)

Back to top button
error: Content is protected !!