Google Analytics —— Meta Pixel

हिमंत बिस्वा सरमा फिर होंगे असम के मुख्यमंत्री, 12 मई को लेंगे शपथ

गुवाहाटी। असम में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आधिकारिक रूप से हिमंत बिस्वा सरमा के नाम की घोषणा की।

यह भी पढ़े :- Tamil Nadu CM Oath Ceremony : विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, द्रविड़ राजनीति में बड़ा बदलाव

हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बीजेपी की जीत के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, नई कैबिनेट में कई नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में लगातार मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाए रखी है।

Back to top button
error: Content is protected !!