Google Analytics —— Meta Pixel

थाने से लौटने के कुछ घंटों बाद भाई बना बहन का कातिल, कैंची से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरी खबर

बालोद। जिले के ग्राम परसली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही बहन पर देर रात कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान तनीषा सोनकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर से ही तनीषा और उसके भाई पोषण सोनकर के बीच विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर तनीषा ने देवरी थाने पहुंचकर भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। इसके बाद तनीषा ने अपना आवेदन वापस ले लिया था।

बताया जा रहा है कि रात में घर लौटने के बाद तनीषा सो रही थी, तभी आरोपी भाई ने धारदार कैंची से उसके गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन घायल युवती को तत्काल देवरी अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे Government Medical College Rajnandgaon रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और आरोपी पोषण सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Monika Thakur ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक और चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़े :- PM मोदी 9 साल बाद पहुंचे नीदरलैंड, टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर साझेदारी पर रहेगा फोकस

Back to top button
error: Content is protected !!