Rain in dongargarh: तेज आंधी और बारिश में उड़ी आत्मानंद स्कूल की छत

Rain in dongargarh: राजनांदगांव जिले में आज मौसम तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। तेज आंधी की वजह से जहां पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिरने लगी वहीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छत उड़ गई। स्कूल का मुख्य दरवाजा, प्राचार्य कक्ष और कंप्यूटर कक्ष के ऊपर लगी सभी टीन के शेड उखड़कर गिर गई। (Rain in dongargarh)
मिली जानकारी के मुताबिक छत से पानी टपकते देख शिक्षक और कर्मचारियों ने आनन-फानन में कमरे में रखी पाठ्य सामग्री और सभी कंप्यूटर को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया। बता दें कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अब भी निर्माण कार्य जारी है। थोड़ी सी हवा और पानी में इस तरीके से टीन शेड के उड़ने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय का लगभग 2 करोड़ रूपए की लागत से पुनर्निर्माण का काम जारी है।
हर विकासखंड में खोले जाएंगे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ में इस स्कूल में लगातार सीट पूरी होने की खबर सामने आ रही है। स्कूल को मिलती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए अब राज्य सरकार इन स्कूलों की संख्या बढ़ा रही है। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश ने 50 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
स्वामी आत्मानंद नाम से 171 सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हैं। राज्य सरकार ने एसएजीईएस योजना नवंबर-2020 में शुरू की थी, जिसके तहत हिंदी माध्यम के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूलों की तरह ही आधुनिक बनाया गया है। राज्य में अब तक अंग्रेजी माध्यम के 171 स्कूल खोले जा चुके हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश को लेकर मारा-मारी है, जिसके बाद सीएम ने यह घोषणा की है। इन स्कूलों में प्राइवेट कान्वेंट स्कूल की तरह ही सर्वसुविधायुक्त लैब, लाइब्रेरी, अच्छे फर्नीचर, खेल सुविधाओं सहित कई इंतजाम किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- CM Choupal : गोविंदपुर में लगी सीएम की चौपाल, DFO समेत तीन कर्मचारियों को तत्काल किया निलंबित



