Google Analytics —— Meta Pixel

पश्चिम बंगाल में हार के 14 दिन बाद TMC में बगावत, 19 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, 4 राज्यसभा सांसद भी छोड़ चुके हैं पार्टी

Rebellion Continues in TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के महज 14 दिन बाद ही पार्टी में बगावत की शुरुआत हो गई थी। अब सामने आए दस्तावेजों के मुताबिक 18 मई को टीएमसी के 19 लोकसभा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर अलग संसदीय गुट बनाने की मांग की थी। इस पत्र पर कई प्रमुख नेताओं के हस्ताक्षर हैं, जिनमें यूसुफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक  पार्टी से असंतुष्ट सांसदों की संख्या 20 बताई जा रही है। हालांकि अब तक सार्वजनिक हुए पत्र में 19 सांसदों के हस्ताक्षर सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि एक और वरिष्ठ सांसद भी इस बगावत का हिस्सा हैं, जिनका नाम जल्द सामने आ सकता है।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने अचानक बदले नियम: अब एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

इस बीच सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को सीधा अल्टीमेटम दिया है। साथ ही अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बागी नेताओं में जो वरिष्ठ सांसद जिनका नाम सामने नहीं आया है, वो कल्याण बनर्जी हो सकते हैं। बता दें कि टीएमसी के लोकसभा में कुल 28 सांसद हैं। बागी खेमे का दावा है कि इनमें से 20 सांसद पार्टी नेतृत्व से अलग होने का फैसला कर चुके हैं। अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा संसदीय संकट माना जाएगा। (Rebellion Continues in TMC)

19 बागी लोकसभा सांसदों की सूची

लोकसभा सीट सांसद
बारासात काकोली घोष दस्तीदार
जादवपुर सायोनी घोष
कोलकाता दक्षिण माला रॉय
आरामबाग मिताली बाग
मेदिनीपुर जून मालिया
बर्धमान पूर्व डॉ. शर्मिला सरकार
बीरभूम शताब्दी रॉय
हुगली रचना बनर्जी
कूचबिहार जगदीश चंद्र बसुनिया
जांगीपुर खलीलुर रहमान
बहरामपुर यूसुफ पठान
मुर्शिदाबाद अबू ताहेर खान
बैरकपुर पार्थ भौमिक
मथुरापुर बापी हलदार
घाटाल दीपक अधिकारी (देव)
झाड़ग्राम कालीपद सोरेन
बांकुड़ा अरूप चक्रवर्ती
हावड़ा प्रसून बंधोपाध्याय
बोलपुर असित कुमार माल

4 दिनों में 4 राज्यसभा सांसदों ने भी दिया इस्तीफा

टीएमसी में असंतोष सिर्फ लोकसभा तक सीमित नहीं है। पिछले चार दिनों के भीतर चार राज्यसभा सांसद भी पार्टी और संसद की सदस्यता छोड़ चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्हें हाल के सालों में पार्टी का प्रमुख चेहरा माना जाता था। खास बात यह है कि कोयल मल्लिक को राज्यसभा भेजे जाने के महज दो महीने बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। (Rebellion Continues in TMC)

नाम कार्यकाल इस्तीफे की तारीख
सुखेंदु शेखर अगस्त 2023 से अगस्त 2029 तक 8 जून 2026
सुष्मिता देव अप्रैल 2024 से अप्रैल 2030 तक 10 जून 2026
प्रकाश चिक अगस्त 2023 से अगस्त 2029 तक 11 जून 2026
कोयल मल्लिक अप्रैल 2026 से अप्रैल 2032 तक 11 जून 2026

जानिए बगावत का पूरा घटनाक्रम, कब क्या हुआ ?

3 जून को 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया। पार्टी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी को 58 विधायकों ने अपना नेता चुना और विधानसभा स्पीकर को समर्थन पत्र सौंपा। बाद में उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दे दी गई। 8 जून को दावा किया गया कि टीएमसी के 28 में से 20 सांसदों ने केंद्र की एनडीए सरकार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। बागी सांसदों की ओर से लोकसभा स्पीकर को भेजे गए पत्र की जानकारी भी इसी दौरान सार्वजनिक हुई। पत्र में संसद में अलग बैठने की व्यवस्था देने का अनुरोध भी किया गया था। 8 जून से 11 जून के बीच चार राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। इससे टीएमसी की संसदीय ताकत को एक और बड़ा झटका लगा। (Rebellion Continues in TMC)

ममता के पास कितनी राजनीतिक ताकत बची ?

अगर बागी खेमे के दावे सही साबित होते हैं तो टीएमसी की संसदीय और विधायी ताकत में भारी गिरावट आई है। लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद थे, जिनमें से 20 अलग होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी के पास सिर्फ 8 सांसद बचेंगे। राज्यसभा में पार्टी के 13 सांसद थे। चार इस्तीफों के बाद संख्या घटकर 9 रह जाएगी। विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 80 सीटें जीती थी। इनमें से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं, जिससे ममता बनर्जी के पास सिर्फ 22 विधायक बचे है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह घटनाक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर सांसदों और विधायकों के अलग होने के दावे आधिकारिक रूप से मान्य हो जाते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस का संगठनात्मक और संसदीय ढांचा गंभीर संकट में आ सकता है। दूसरी ओर बीजेपी इसे ममता बनर्जी के नेतृत्व के खिलाफ बढ़ते असंतोष का संकेत बता रहे हैं, जबकि टीएमसी नेतृत्व की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!