Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Farmers Union: राकेश टिकैत निकाले गए भारतीय किसान यूनियन से बाहर, राजेश सिंह बने नए अध्यक्ष

Farmers Union: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन (Farmers Union) से बाहर कर दिया गया है। राकेश टिकैत विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे आंदोलन के सूत्रधार रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन देश का बड़ा किसान संगठन है, जो अब दो भागों में बंट चुका है, जिसके बाद किसान आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे राकेश टिकैत और उनके भाई नरेश टिकैत को संगठन से अलग कर दिया गया है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है।

यह भी पढ़ें:- WhatsApp Update: अगर आप भी चलाते हैं व्हाट्सएप तो बताना होगा असली नाम, नहीं तो बंद हो सकता है आपका एप

बता दें कि लखनऊ में राजेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (Farmers Union) की एक बैठक हुई, जिसमें भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का गठन करने का फैसला हुआ। इस संगठन के अध्यक्ष भी खुद राजेश सिंह चौहान हैं। अब तक नरेश सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे। भारतीय किसान यूनियन की इस बैठक में नरेश टिकैत और राकेश टिकैत शामिल नहीं थे।

अध्यक्ष बदला गया

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में जितने भी किसान नेता शामिल हुए, उनकी नाराजगी खासतौर पर राकेश टिकैत से थी। उन्होंने टिकैत पर आरोप लगाया कि राकेश ने आंदोलन का व्यक्तिगत फायदा उठाया। वो अलग-अलग पार्टियों के मंच पर दिखते रहे। यही सब आरोप लगाते हुए बैठक में प्रस्ताव लाया गया और इसके बाद ये बड़ा बदलाव किया गया। बैठक में ये दावा किया गया है कि ये भारतीय किसान यूनियन का मूल संगठन है, जिसमें अध्यक्ष बदला गया है। ये कोई नया संगठन नहीं बनाया गया है।

अब तक नहीं आया है राकेश टिकैत का बयान

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अध्यक्ष राजेश चौहान को बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर तथा प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा बनाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है और अब राजनीति करने लगी है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक की आवश्यकता महसूस हुई। यह संगठन केवल किसान हित में काम करेगा। राजेश चौहान भाकियू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा सभी कार्यकारिणी के सदस्य मूल भारतीय किसान यूनियन में किसी न किसी पद पर थे। हालांकि अब तक राकेश टिकैत की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Back to top button
error: Content is protected !!