Google Analytics —— Meta Pixel

UP Big Accident: पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 35 घायल

UP Big Accident: UP के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद नगर डिपो की बस बंथर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्री घायल हो गए। सात को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। यात्रियों ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करने और तेज रफ्तार के कारण ये हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार ने दी राहत, पेट्रोल साढ़े 9 और डीजल 7 रुपए सस्ता

बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। इसी बीच पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। यात्रियों में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों (UP Big Accident) को लोगों की मदद से निकलवाया। जिला अस्पताल में भर्ती कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी दिनेश और सुनील, कानपुर कल्याणपुर निवासी हीरामती, कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वंदना, बहराइच की मुन्नीदेवी और श्रावस्ती निवासी सर्वेश पाठक सहित सात लोगों को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हादसा

वहीं बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रवाना कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया। SP अरविंद पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घायल बस यात्रियों ने बताया कि चालक कानपुर से चलते ही काफी तेज गति से बस चला रहा था। रास्ते में कई बार वह दूसरे वाहनों से भिड़ते बचा। इस पर कई यात्रियों (UP Big Accident) ने रफ्तार नियंत्रित रखने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। हादसे के बाद कानपुर के रावतपुर निवासी चालक दिनेश ड्राइविंग सीट और स्टीयरिंग के बीच में फंस गया।

रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस ने नाले में उतरकर उसे निकालने की कोशिश की। बस की बॉडी तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल से उसे भी कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर आजाद नगर डिपो के कर्मी कमलेश कुमार ने शनिवार दोपहर अचलगंज (UP Big Accident) थाने में घटना की शिकायत दी है। बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। बता दें कि UP में आए दिन सड़क हादसों से जुड़ी बड़ी-बड़ी खबर सामने आती रहती है।

Back to top button
error: Content is protected !!