Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

IAS officers transferred: छत्तीसगढ़ प्रदेश में 19 कलेक्टरों का हुआ तबादला, देखें सूची

IAS officers transferred : छत्तीसगढ़ में ​एक बार फिर बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला हुआ है। प्रदेश में बड़े फेरबदल करते हुए एक साथ 19 जिलों के कलेक्टरों समेत 37 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। सर्वेश्वर भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। वहीं कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। (IAS officers transferred)

यह भी पढ़ें:- Principal Suspended: इस कॉलेज के प्रिंसिपल ने छात्रों को बताए BJP जॉइन करने के नियम, प्रबंधन ने किया सस्पेंड

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदाबाजार कलेक्टर डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोंडागांव के कलेक्टर थे। (IAS officers transferred)

इन कलेक्टरों का हुआ तबादला

भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र- कलेक्टर, रायपुर
रजत बंसल- कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा
डॉ.प्रियंका शुक्ला- कलेक्टर, कांकेर
सौरभ कुमार- कलेक्टर, बिलासपुर
डोमन सिंह- कलेक्टर, राजनांदगांव
रानू​ साहू- कलेक्टर, रायगढ़
चंदन कुमार- कलेक्टर, बस्तर
दीपक सोनी- कलेक्टर, कोण्डागांव
संजीव कुमार झा- कलेक्टर, कोरबा
जितेन्द्र कुमार शुक्ला- कलेक्टर, बेमेतरा
जन्मेजय महोबे- कलेक्टर, कवर्धा
पुष्पेन्द्र कुमार मीणा- कलेक्टर, दुर्ग
तारन प्रकाश सिन्हा- कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
गौरव कुमार सिंह- कलेक्टर, बालोद
विनीत नंदनवार- कलेक्टर, दंतेवाड़ा
कुंदन कुमार- कलेक्टर, सरगुजा
विजय दयाराम के.- कलेक्टर, बलरामपुर
हरीष एस.- कलेक्टर, सुकमा
राहुल देव- कलेक्टर, मुंगेली

देखें तबादला सूची-

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में संविदा पदों पर भर्ती

महासमुंद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विभिन्न 6 प्रकार के 18 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विज्ञापित संविदा पदों के लिए वांछित योग्यताधारी अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ 15 जुलाई 2022 शाम 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय परिसर खरोरा पर कार्यालयीन समय में रजिस्टर्ड डाक-स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी, नियम-शर्तें, आवेदन प्रारूप का विस्तृत विवरण जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in और कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!