Google Analytics —— Meta Pixel

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में नगर निगम के भी बदले गए 3 आयुक्त, आदेश जारी

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने राज्य के 3 नगर निगमों के प्रशासनिक मुखिया बदल दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेश से अंबिकापुर, दुर्ग और भिलाई नगर निगम में नए आयुक्त की तैनाती हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक 2018 बैच के IAS अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई को अंबिकापुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। प्रतिष्ठा अभी तक बलौदाबाजार के SDM की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। एक दूसरे आदेश से सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का भी तबादला किया है। इसमें दुर्ग और भिलाई नगर निगम के आयुक्त भी प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- IAS officers transferred: छत्तीसगढ़ प्रदेश में 19 कलेक्टरों का हुआ तबादला, देखें सूची

राज्य प्रशासनिक सेवा में 2008 बैच के अफसर लोकेश कुमार अब भिलाई नगर निगम के आयुक्त होंगे। लोकेश अभी तक राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। अभी तक भिलाई नगर निगम के आयुक्त रहे राज्य सेवा 2008 बैच के प्रकाश कुमार सर्वे को इसी पद पर दुर्ग नगर निगम में भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग नगर निगम के आयुक्त रहे 2013 बैच के हरेश मंडावी को संयुक्त कलेक्टर बनाकर रायपुर बुलाया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर को इसी पद पर राजनांदगांव जिला पंचायत में तैनाती मिली है। (CG Transfer News)

बता दें कि आज ही प्रदेश में एक साथ 19 जिलों के कलेक्टरों समेत 37 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। सर्वेश्वर भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। वहीं कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। (CG Transfer News)

संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदाबाजार कलेक्टर डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोंडागांव के कलेक्टर थे। (CG Transfer News)

Back to top button
error: Content is protected !!