CBSE 12th Result: देश में CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
CBSE 12th Result: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं, लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए। 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए। त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए। प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए। टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है। 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा, 1.34 लाख ने 90% से ज्यादा स्कोर किया है। (CBSE 12th Result)
यह भी पढ़ें:- India-CG Covid: देश में फिर कोरोना के नए मामले 21 हजार के पार, छत्तीसगढ़ में भी रिकॉर्ड केस
इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं परिणाम
1. cbse.gov.in
2. cbseresults.nic.in
3. results.gov.in
4. parikshasangam.cbse.gov.in
5. digilocker.gov.in
इस तरह चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2 करोड़ 1 1 लाख 6 हजार 290 और 12वीं के 1 करोड़ 45 लाख 4 हजार 370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। CBSE कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं। दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है। छात्र अपना अंक पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। (CBSE 12th Result)