Google Analytics —— Meta Pixel

Modi Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, इन विषयों पर की चर्चा

Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 91वें एपिसोड को संबोधित किया। PM ने इस बार के एपिसोड को खास बताया है, क्योंकि भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। PM मोदी ने शहीद उधम सिंह की शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव अभियान में जुड़ रहे ज्यादा से ज्यादा लोगों पर खुशी जताई है। PM मोदी ने कार्यक्रम में देशवासियों से ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में जानने को कहा है, जो स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़े हैं। उन्होंने अपील किया कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देशभर के लोग अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं और सोशल मीडिया प्रोफाइल में भी तिरंगा लगाने की बात कही है। PM मोदी ने आजादी के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम सभी अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने हमें बड़ा सौभाग्य दिया है।

यह भी पढ़ें:- Hostel Adhikshak Nilambit: काम में लापरवाही बरतने पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित, गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हम गुलामी के दौर में पैदा हुए होते, तो, इस दिन की कल्पना हमारे लिए कैसी होती? गुलामी से मुक्ति की वो तड़प, पराधीनता की बेड़ियों से आजादी की वो बेचैनी – कितनी बड़ी रही होगी। PM ने कहा कि जब हम, हर सुबह इस सपने के साथ जग रहे होते, कि मेरा हिंदुस्तान कब आजाद होगा और हो सकता है हमारे जीवन में वो भी दिन आता जब वंदेमातरम और भारत मां की जय बोलते हुए, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए, अपना जीवन समर्पित कर देते, जवानी खपा देते। शहीद उधम सिंह की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। PM मोदी ने भी उन्हें नमन किया है। कार्यक्रम में PM ने तमिल स्वतंत्रता सेनानी वान्चीनाथन के साथ ही कर्नाटक के अमृता भारती कन्नडार्थी समारोह का भी जिक्र किया। (Modi Mann Ki Baat)

उन्होंने कहा कि मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। PM मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़े रेलवे स्टेशनों की भूमिका के बारे में जानने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप भी ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में जानकार हैरान होंगे, जिनका आजादी के आंदोलन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि इसी जुलाई में एक बहुत ही अच्छा प्रयास शुरू हुआ है, जिसका नाम ”आजादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशन” है। देशभर के 24 राज्यों में फैले 75 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है। इन्हें सजाया जा रहा है। कार्यक्रम हो रहे हैं। आपको भी समय निकालकर पास के ऐसे ऐतिहासिक स्टेशन पर जरूर जाना चाहिए। आपको ऐसे इतिहास का पता चलेगा, जिनसे आप अंजान रहे हैं। (Modi Mann Ki Baat)

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के गोमो जंक्शन को अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि दरअसल इसी स्टेशन पर, कालका मेल में सवार होकर नेताजी सुभाष, ब्रिटिश अफसरों को चकमा देने में सफल रहे थे।प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी ने लखनऊ के पास काकोरी रेलवे स्टेशन का नाम भी जरूर सुना होगा। इस स्टेशन के साथ राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्लाह खान जैसे जांबांजों का नाम जुड़ा है। पीएम ने कहा कि मैं आसपास के स्कूल के शिक्षकों से आग्रह करूंगा कि अपने स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को ले करके जरुर स्टेशन पर जाएं और पूरा घटनाक्रम उन बच्चों को सुनाएं, समझाएं। PM ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा जरुर फहराएं या अपने घर पर लगाएं। (Modi Mann Ki Baat)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने कहा, मेरा एक सुझाव ये भी है, कि 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2 अगस्त का हमारे तिरंगे से विशेष संबंध भी है। इसी दिन पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती होती है। पिंगली वेंकैया जीन ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। पीएम ने कहा कि अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में बात करते हुए, मैं महान क्रांतिकारी मैडम कामा को भी याद करूंगा। तिरंगे को आकार देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। (Modi Mann Ki Baat)

मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने पिंगली वेकैंया को याद किया। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्दांजलि अर्पित करता हूं। कोरोना के खिलाफ आयुष ने वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाई है। दुनिया में आयुर्वेद और भारतीय औषधियों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। हाल ही में, एक ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन समिट हुई थी। इसमें करीब 10 हजार करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल मिले हैं। जुलाई महीने में Indian Virtual Herbarium को लॉन्च किया गया। यह इस बात का भी उदाहरण है, कि कैसे हम डिजिटल वर्ल्ड का इस्तेमाल अपनी जड़ों से जुड़ने में कर सकते हैं। (Modi Mann Ki Baat)

किसानों की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शहद की मिठास हमारे किसानों का जीवन भी बदल रही है, उनकी आय भी बढ़ा रही है। शहद, न केवल हमें स्वाद देता है, बल्कि आरोग्य भी देता है। शहद उत्पादन में आज इतनी अधिक संभावनाएं हैं कि प्रोफेशनल पढ़ाई करने वाले युवा भी इसे अपना स्वरोजगार बना रहे हैं। हमारे देश में मेलों का भी बड़ा सांस्कृतिक महत्व रहा है। मेले, जन-मन दोनों को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के गोमो स्टेशन को अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन, गोमो के नाम से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने इसी स्टेशन से सवार होकर ब्रिटिश अफसर को चकमा दिया था। आपने काकोरी स्टेशन का नाम भी सुना होगा इस स्टेशन से राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्लाह खान का नाम जुड़ा है। ‘मन की बात’ में PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस जुलाई में एक रोचक प्रयास हुआ है जिसका नाम ‘आज़ादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशन’ है। इस प्रयास का लक्ष्य है कि लोग आज़ादी की लड़ाई में भारतिय रेलवे की भूमिका को जानें। देश में अनेक रेलवे स्टेशन हैं जो स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़े हैं।

PM का सुझाव है कि लोग 2-15 अगस्त के बीच सोशल मीडिया पर ‘तिरंगा’ को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि भारत में अब विदेश से आने वाले खिलौने की संख्या भी कम हो रही है। पहले जहां 3000 करोड़ रुपए के खिलौने भारत में आते थे वहीं इनका आयात 70% कम हो गया है। खुशी की बात यह है कि भारत ने 2600 करोड़ रुपए के अधिक के खिलौनों को निर्यात किया है। हमारे युवा, स्टार्ट-अप और उद्यमियों के बूते हमारे खिलौना उद्योग ने जो कर दिखाया है, जो सफलताएं हासिल की हैं, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आज, जब भारतीय खिलौनों की बात होती है, तो हर तरफ वोकल फॉर लोकल की ही गूंज सुनाई दे रही है। कोरोना के खिलाफ आयुष ने वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाई है। दुनिया में आयुर्वेद और भारतीय औषधियों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। हाल ही में, एक वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन हुआ था। इसमें करीब 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

PM मोदी ने हाल के प्रदर्शनों के लिए पीवी सिंधु और नीरज चोपड़ा की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लासरूम हो या खेल का मैदान हमारे युवा, हर क्षेत्र में, देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसी महीने, पी. वी. सींधू ने सिंगापुर ओपन का अपना पहला खिताब जीता है। नीरज चोपड़ा ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीता है। PM ने दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में शानदार परिणाम के लिए छात्रों को बधाई दी। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती आई है। आज भी बहुत जानकारी मिली है। मैं प्रधानमंत्री जी के आवाहन को आगे बढ़ाते हुए सभी से निवेदन करता हूं कि आने वाले 13,14,15 अगस्त को देश के सभी घरों में तिरंगा फहरे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर पूरे देश में आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ आवाहन को धूम धाम से मनाएंगे। इसके लिए हमारी संगठन और सरकार के स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!