Chanakya Ki Niti: घर में दिख रहे इन संकेतों को ना करें इग्नोर, जानें क्या है इसका मतलब
Chanakya Ki Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही थोड़े कठोर लगे, लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें, लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य ने अपनी नीतियों में बहुत कुछ लिखा है। उनके द्वारा बताई गई हर एक नीति मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग उनके द्वारा कही गई बातों को जरूर अपनाते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में काफी कुछ बताया है।
यह भी पढ़ें:- Acharya Chanakya Ki Niti: इन कामों को करने के बाद कभी न भूलें नहाना, आचार्य चाणक्य के मुताबिक मिल सकते हैं बुरे परिणाम
चाणक्य ने बताया है कि बुरा समय आने से पहले ही उसका आभास होने लगता है। अगर हम घर या आसपास घटने वाली कुछ घटनाओं पर ध्यान दें तो हमें बुरा वक्त आने का संकेत मिल जाएगा। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में ऐसे ही संकेत के बारे में बताया हैं, जो घर पर आने वाले आर्थिक संकट की ओर इशारा करते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक अगर आपके आंगन या घर में लगे तुलसी का पौधा सूखने लगे तो इसका मतलब है कि आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भविष्य में आने वाली परेशानी का भी संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- Acharya Chanakya Niti: ऐसे आचरण वाले लोगों से रहना चाहिए कोसों दूर, चाणक्य नीति में कही गई ये बात
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके घर में आए दिन परिवारवालों के साथ लड़ाई होती रहती हैं तो ऐसे में आपके घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। चाणक्य जी कहते हैं कि जिस घर में बार-बार शीशा टूट रहा हो उस घर के व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चाणक्य कहते हैं कि घर में सुख समृद्धि के लिए नियमित रूप से पूजा-पाठ होना जरूरी है। चाणक्य के अनुसार, जिस घर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है वहां पर उनकी कृपा बनी रहती है। लेकिन जिस घर में पूजा-पाठ नहीं होता वहां पर मां लक्ष्मी कभी भी नहीं आती हैं।
यह भी पढ़ें:- सपना पूरा करना चाहते हैं तो चाणक्य की ये बातों पर कर लें अमल, रहे खुशहाल
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में मित्र और शत्रु के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा है कि हर किसी को अपने साथ रहने वाले व्यक्ति के बारे में हर एक बात पता होनी चाहिए, ताकि आने वाले समय में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। अपनी एक नीति में आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है, जिससे हमें कोसों दूर रहना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक ऐसे लोगों से बचना चाहिए जो आपके मुंह पर मीठी बातें करते हैं, लेकिन आपके पीठ पीछे आपको बर्बाद करने की योजना बनाते है।



