Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों से की अपील, कहां- सोशल मीडिया पर करें साझा

CM KI appeal: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा है कि अगर आप भी ‘छत्तीसगढिया ओलंपिक’ में भाग ले रहे हैं, तो आपको खेलते हुए हम सब देखेंगे.. सभी खेलते हुए अपनी फोटो-वीडियो हैशटैग #CGOlympics2022, #KhelboChhattisgarh के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि प्रतिभागी मुझे @BhupeshBaghelCG/@BhupeshBaghel/@BhupeshBaghelinc टैग-मेंशन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- 36वां राष्ट्रीय खेल: छत्तीसगढ़ के लिए एक और मेडल पक्का, सेमीफाइनल में महिला सॉफ्ट टेनिस टीम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का 6 अक्टूबर से शुभारंभ किया गया है। (CM KI appeal)

 

इसका समापन विभिन्न 6 स्तरों में होते हुए अंतिम चरण राज्य स्तर पर 6 जनवरी 2023 को होगा। दलीय और एकल श्रेणी में 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहां मंच मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा। (CM KI appeal)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। उन्होंने खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। बता दें कि ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और फिर उन्हें जीवंत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी समेत कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल हैं। (CM KI appeal)

Back to top button
error: Content is protected !!