Google Analytics —— Meta Pixel

Flying Car : दुबई में इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का हुआ सफल परिक्षण, 130 किमी प्रति घंटा है स्पीड

Flying Car : दुबई में एक चीनी निर्माता कंपनी की इलेक्ट्रिक कार (Flying Car) ने संयुक्त अरब अमीरात में अपनी पहली सार्वजनिक उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है। खलीज टाइम्स के अनुसार, चीनी प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता – एक्सपेंग ने सोमवार को दुनिया की पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी कार (Flying Car) का परीक्षण किया।

Flying Car : अधिकतम स्पीड है 130 किमी प्रति घंटा

परीक्षण उड़ान के दौरान इस इलेक्ट्रिक कार एक्स2 फ्लाइंग कार ने स्काईडाइव दुबई से उड़ान भरा। इसके बाद शॉर्ट-हॉल ट्रिप और इंटेलिजेंट मोबिलिटी सॉल्यूशंस के एकदम नए रोमांचकारी युग के शुरुआत की एक झलक दिखाई।

यह भी पढ़ें : Flight Bomb Threat : मॉस्को से इंडिया आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, दिल्ली में हुई लैंडिंग

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट है कि इस ऑटोनॉमस दो सीटों वाली फ्लाइंग कार का अधिकतम टेकऑफ़ वजन 760 किलोग्राम, 560 किलोग्राम खाली वजन और 130 किमी / घंटा अधिकतम उड़ान की गति है। इसमें 35 मिनट की उड़ान का समय है और यह प्रीमियम कार्बन फाइबर से बना है और एक एयरफ्रेम पैराशूट से सुसज्जित है। कार एक बार में दो यात्रियों को ले जा सकती है।

दो सीटों वाली है X2 फ्लाइंग कार

X2 Flying Car की सोमवार को हुई टेस्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने से पता चलता है कि ये दो सीटों वाली फ्लाइंग कार है। इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी के रूप में सफल टेस्टिंग करने वाला XPeng का एक्स2 एक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग विमान है। जो फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

पहले भी बन चुकी हैं उड़ती कारें

एक्स2 फ्लाइंग कार पहली उड़ने वाली कार नहीं है। इससे पहले भी कई कार बनाई गई थीं। हालांकि, इनमें से यात्रियों के साथ केवल कुछ मुट्ठी भर कारों का ही सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

यह भी पढ़ें : Jio Recharge Plan : Jio ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, बंद कर दिए 12 रिचार्ज प्लान

उड़ने वाली कारों का सबसे हालिया संस्करण फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग वाहन (ईवीटीओएल) है। जिसमें स्वायत्त उड़ान क्षमताएं और एक बुद्धिमान उड़ान नियंत्रण प्रणाली है। X2 कम ऊंचाई वाले शहरों के लिए बनाया गया है और ये कोई कार्बन डाइऑक्साइड पैदा नहीं करता है।

Back to top button
error: Content is protected !!