Google Analytics —— Meta Pixel

CM ने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर लिया राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा

CM Bhupesh Nirikshan: छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस की तैयारियों राजधानी रायपुर में जोरों से चल रही है। इस दौरान 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार की शाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों के स्थल का भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को तैयारियों को के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें:- तीसरी बार राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, सभी राज्यों के CM को न्योता

गौरतलब है कि 1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए साइंस कालेज मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस अवसर पर सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (CM Bhupesh Nirikshan)

 

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवंबर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य और गरिमामय आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य की ओर से मंत्री, संसदीय सचिव, विधायकगण समेत अन्य जनप्रतिनिधि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पहुंच रहे हैं। (CM Bhupesh Nirikshan)

राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के लिए एक दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। (CM Bhupesh Nirikshan)

Back to top button
error: Content is protected !!