Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का किया उद्घाटन, जानिए क्या है इसकी खासियत

Kempegowda Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल -2 का उद्घाटन किया। इसके बाद उसकी समीक्षा भी की। बता दें कि एयरपोर्ट का निर्माण 5000 करोड़ रुपये की लागत हुआ है। एयरपोर्ट के डिजाइन में कर्नाटक और दक्षिण भारतीय संस्‍कृति की झलक साफ नजर आती है। ये एयरपोर्ट कई मायनों में खास है। साथ ही बहुत खूबसूरत भी है। पूरा टर्मिनल गोल्डन रंग से जगमगा कर रहा है। टर्मिनल-2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिजाइन किया गया है। इस एयरपोर्ट को देखकर ऐसा लगता है कि किसी पार्क में टहल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- देश को मिली 5वीं वंदे भारत ट्रेन, PM नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ-साथ चेक-इन और इमिग्रेशन के लिए काउंटर लगभग डबल हो सकते हैं। अभी यहां 2.5 करोड़ सालाना यात्रियों को संभालने की क्षमता है, जो अब लगभग 5-6 करोड़ हो सकती है। टर्मिनल-2 देखने में काफी आलीशान लग रहा है। यहां 17 सुरक्षा चेक-इन लेन के साथ कुल टर्मिनल क्षेत्र 2,55,645 वर्ग मीटर किया गया है। टर्मिनल के गेट लाउंज में बैठने की क्षमता 5,932 है। (Kempegowda Airport)

टर्मिनल के अंदर और बाहर दोनों ही तरफ हरियाली देखी जा सकती है। यहां यात्रियों को बेहद की लग्जरी अनुभव मिलने वाला है। टर्मिनल के डिजाइन के लिए अमेरिकी आर्किटेक्चर फर्म स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल को चुना गया था। इससे पहले बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन बेंगलुरु होते हुए चेन्नई से मैसुरु जाएगी। ये दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आज पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है। (Kempegowda Airport)

वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। जो कि 359 किलोमीटर की रफ्तार के साथ 10 बजकर 25 मिनट पर बंगलुरू सिटी जंक्शन पहुंच जाएगी। ट्रेन 5 मिनट के लिए जंक्शन पर रुकेगी और इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट पर रफ्तार पकड़ेगी। यहां से 137।6 किमी रफ्तार के साथ वो अपने डेस्टिनेशन स्टेशन यानी कि मैसूर 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में मैसूर से चेन्नई ये ट्रेन दोपहर 1 बजकर 05 मिनट पर रवाना होगी और 2 बजे पर बंगलुरू पहुंचेगी। 5 मिनट रुककर 3 बजे ये बंगलुरू से चलेगी। इसके बाद 7 बजकर 35 मिनट पर ये ट्रेन चेन्नई पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के केवल दो स्टॉपेज होंगे- बेंगलूरु और कटपड़ी। बता दें कि ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और बुधवार को नहीं चलेगी।  (Kempegowda Airport)

Back to top button
error: Content is protected !!