Google Analytics —— Meta Pixel

किसानों के नाम पर धान बेचने आया बिचौलिया पकड़ाया, 152 बोरी धान कट्टा जब्त

Bilaspur News : बिलासपुर (Bilaspur News) के कोटा विकासखण्ड के करगीखुर्द उपार्जन केन्द्र में आज एक बिचौलिए को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह बिचौलिया किसान के नाम पर धान बेचने का प्रयास कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उससे तीन किसानों के नाम पर बेचने लाये 152 बोरी धान कट्टा जब्त किया गया है। इसके बाद उस बिचौलिया के ऊपर केस दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें : कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने की कृषि विभाग के कामों की समीक्षा, अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर (Bilaspur News) के कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी के नेतृत्व में निरीक्षण टीम द्वारा धरपकड़ की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि करगीखुर्द केन्द्र में आज तीन किसानों के नाम पर 60.80 क्विंटल के लिए टोकन काटे गये थे।

यह भी पढ़ें : बिजली के तार लगाकर वन्य प्राणियों का शिकार करने वाले दो आरोपियों को वनमंडल अधिकारीयों ने पकड़ा

इसमें किसान त्रिभुवन का 30 क्विंटल, द्वारिका का 14.80 क्विंटल एवं शारदा बाई का 16 क्विंटल धान शामिल है। निरीक्षण में पता चला कि यहां धान किसानों द्वारा सीधे ना लाकर बिचौलिया राजीव लोचन द्वारा लाया गया था। बिचौलिया को पकड़ने के बाद में संबंधित किसान खरीदी केन्द्र पहुंचे। (Bilaspur News) 

यह भी पढ़ें : विधायक अजय चंद्राकर की मांग पर धमतरी जिले में सीसी रोड कार्य के लिए मंडी बोर्ड से मिले 2 करोड़ रुपए

किसानों से की गई पूछताछ में पता चला कि यह धान उनके नहीं हैं, बल्कि बिचौलिया राजीव उनके नाम की पर्ची लेकर धान बेच रहा था। इस प्रकरण मे पंचनामा भी तैयार किया गया है। साथ ही बेचने लाये गए धान को जब्त कर सेवा सहकारी समिति करगीखुर्द के सुपुर्द किया गया। मामले मे आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण जिला कलेक्टर को भेजा जा रहा है। निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार रमेश कुमार, सहकारिता सीईओ दुर्गेश साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!