Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Telangana Fire News: तेलंगाना के मंचेरियल जिले में भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्य जिंदा जल गए। हादसे में घर के मालिक शिवय्या, उनकी पत्नी पद्मा, पद्मा की बड़ी बहन की बेटी मौनिका और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने रात को घर में भीषण आग की लपटें देखीं। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। वहीं जब तक पुलिस पहुंची, पूरे घर में आग लग चुकी थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- जहरीली शराब से अब तक 70 लोगों की मौत, डर ने ली ज्यादातर की जान

मंचेरियल के SP बी थिरुपथी रेड्डी ने बताया कि आग बीती रात 12.30 बजे के आसपास लगी। देखते देखते यह मकान आग की लपटों में समा गया। रेड्डी ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकलों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग में घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग लगने के समय छह लोग घर के अंदर थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (Telangana Fire News)

गुस्से में घर में लगाई आग

इधर, दिल्ली के फतेहपुर बेरी के एक घर में आग लग गई थी, जिसमें एक बच्चे समेत 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घर के मालिक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर में आग लगा दी। उसके बाद घर में मौजूद सभी लोग फंस गए। इस घटना में पति, पत्नी, बुजुर्ग महिला और 2 बच्चे झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है। (Telangana Fire News)

फिनिक्स अस्पताल में आग

वहीं दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 के फिनिक्स अस्पताल के बेसमेंट में शनिवार सुबह आग लग गई। मौके पर दमकल की 5 गाड़िया मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। अभी आग लगने के कारणों की पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। (Telangana Fire News)

Back to top button
error: Content is protected !!