Google Analytics —— Meta Pixel

गरियाबंद में हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो मासूम भाई की मौत, खेत में खेलते-खेलते हुई दुर्घटना

Gariyaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद थाना के जोबा केराबाहरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। वहीं परिवार में दो लोगों की मौत से सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : Railway Jobs 2022 : रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन, देखें पूरी जानकारी

Gariyaband News : क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक घटना जोबा के निवासी सेवा राम कश्यप मुकेश कश्यप दोनों सगे भइयो के बच्चों की है। शनिवार की दोपहर दोनों चचेरे भाई खेत में खेलने गए थे जहां अचानक करंट की चपेट में आ गये। करंट से चिपके देख उसके दोनों बच्चे बचाने के लिए मां सामने आई पर मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों बच्चे घर के पास में लगे खेत में बच्चे खेलने गए थे।

Gariyaband News

यह भी पढ़ें : सौर सुजला योजना से विद्युत की निर्भरता हुई खत्म, फसलों में बढ़ोतरी के साथ आमदनी हुई दुगुनी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद थाना के जोबा केराबाहरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दुर्गेश कश्यप उम्र 8 साल और संस्कार कश्यप उम्र 6 साल शामिल है। वहीं गांव के सरपंच एवं परिजनो के साथ दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। (Gariyaband News)

यह भी पढ़ें : भूपेश सरकार मना रही गौरव दिवस, BJP ने कहा- छत्तीसगढ़ की जनता छली गई

Back to top button
error: Content is protected !!