भूपेश सरकार मना रही गौरव दिवस, BJP ने कहा- छत्तीसगढ़ की जनता छली गई

BJP on Bhupesh Sarkar: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अपने 4 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में गौरव दिवस मना रही है। वहीं दूसरी तरफ BJP इस कार्यकाल की तुलना अजीत जोगी कार्यकाल से करते हुए वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर पोल खोल अभियान में जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर प्रदेश सरकार के 4 साल की खामियों और वादाखिलाफी की पोल खोली। इस पर कांग्रेस की तरफ से CM भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नहीं बेटियां !, हर दिन औसतन 3 रेप के केस दर्ज

बता दें कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैं। 4 साल बनाम 15 साल की लड़ाई को चुनावी तैयारी से जोड़ा जा रहा है। CM भूपेश ने कहा कि 15 साल की तुलना BJP हमारे 4 साल से करें। BJP नेता दोनों कार्यकाल की तुलना कर लें। किसानों को 2100 देने का वादा किया था, क्या बीजेपी दे पाई। 300 रुपए हर साल देंगे बोले थे क्या दे पाई। क्या चावल, राशन सबको उपलब्ध हो पाया था। स्कूल बंद क्यो हुआ था, वो बताए। (BJP on Bhupesh Sarkar)

वहीं पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि 4 साल सिर्फ हत्या, चोरी, भ्रष्टाचार की घटनाओं से भरा रहा। इस 4 साल में छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया। BJP के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहलाता था। छत्तीसगढ़ का गौरवशाली 15 साल का इतिहास रहा है। ये 4 साल गौरव का नहीं, गर्त में ले जाने का विषय है। जिस दिशा छत्तीसगढ़ को ले जाने का प्रयास CM कर रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस 4 साल की गौरव की बात करते हैं। इन 4 सालों की अपराधिक घटनाएं प्रदेश के उपर कलंक है। 4 साल को मैं काला दिवस कहूं तो अनुचित नहीं होगा। (BJP on Bhupesh Sarkar)

पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले ने शायरी और कविता के जरिए हमला बोला। उन्होंने कहा गौरव दिवस क्या है। गौरव दिवस कांग्रेस सरकार की बस की बात नहीं है। BJP के कार्यकाल के बाद प्रदेश का विकास जस की तस है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना पूरा फेल है। छत्तीसगढ़ की जनता से कर रहा पूरा खेल है। BJP नेताओं ने कहा कि देशभर में जितनी बदनामी सरकार की हुई है उससे छत्तीसगढ़ का सर झुक गया है । उनके शासनकाल में सर गर्व से ऊंचा हो जाता था।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर और अधिकारियों का रेट तय किया जाता है। दुनिया में कहीं भी ऐसी सरकार नहीं देखी । देशभर में दुष्कर्म के मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार छठवें नंबर पर है। डकैती में पांचवे नंबर पर है। हत्या के मामले पर तीसरे स्थान पर हैं। पिछले 4 साल में 19 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। उसमें से किसानों ने बड़ी संख्या में आत्महत्या की है। सरकार ने 36 में से 35 वादे पूरे कर लिए हैं तो आखिर लोग क्यों आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ये बताए। (BJP on Bhupesh Sarkar)

BJP नेताओं ने कहा कि शराब के धंधे में छ्त्तीसगढ़ 7 वें स्थान में पहुंच गया है। शराब की दुकानें दुगनी हो गई है , शराब की होम डिलवरी शुरू की गई। विधवाओं को पेंशन नहीं मिल रहा है। सिंचाई का रकबा दुगना करने की बात कही थी , बोधघाट परियोजना का सर्वे तक नहीं हुआ है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की वादा किया था , बेरोजगार भटक रहे हैं। प्रदेश में निर्माण कार्य विकास कार्य ठप पड़ा है। सरकार 4 साल में 55 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है। ये खर्च कहां कर रहे हैं ये भी क्लियर नहीं है। धान खरीदी के लिए केंद्र 51 हजार करोड़ रुपए देती है और ये वाहवाही लूट रहे हैं। BJP ने कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बाते कही है। (BJP on Bhupesh Sarkar)

Related Articles

Back to top button