Google Analytics —— Meta Pixel

दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मिली राहत

Retail Inflation Data : दिसंबर महीने में भी खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई है। दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर घटकर एक साल के निचले लेवल 5.72 फीसदी पर आ गई है। जो नवंबर में 5.88 फीसदी रही थी। दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर में भले ही गिरावट आई हो। ये लेकिन अभी भी दिसंबर 2021 के मुकाबले ज्यादा है। जब खुदरा महंगाई दर 5.66 फीसदी थी।

यह भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर का रिलीज, पावरपैक एक्शन के साथ दिखा कॉमेडी का तड़का

Retail Inflation Data : महंगाई में आई कितनी गिरावट

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में कमी आई है। दिसंबर महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 4.19 फीसदी पर आ गई जो नवंबर 2022 में 4.67 फीसदी रही थी। जबकि अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर 7.01 फीसदी थी। वहीं दिसंबर महीने में शहरी के साथ ग्रामीण दोनों ही इलाकों में खाद्य महंगाई में कमी आई है। दिसंबर महीने में ग्रामीण इलाकों में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 5.05 फीसदी रही है। जो नवंबर में 5.22 फीसदी थी।

जबकि शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर 2.80 फीसदी रही है जो नवंबर में 3.69 फीसदी रही थी। साग-सब्जियों की महंगाई दर- 15.08 फीसदी पर आ गई है। तो फलों की महंगाई दर 2 फीसदी रही है। दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 8.51 फीसदी। अंडे की महंगाई दर 6.91 फीसदी पर मसाले की महंगाई दर 20.35 फीसदी बनी हुई है।

टोलरेंस बैंड के भीतर खुदरा महंगाई दर

राहत की बात ये है कि नवंबर के बाद दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड अपर लेवल 6 फीसदी के नीचे बना हुआ है। आरबीआई ने 2 से 6 फीसदी महंगाई दर का टोलरेंस बैंड तय किया हुआ है। लेकिन अक्टूबर 2022 तक खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड को पार बना हुआ था।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बनेगी फिल्म सिटी, मंत्री अमरजीत भगत ने किया 327 एकड़ जमीन का निरीक्षण

अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी पर जा पहुंची। जिसके बाद पांच दफा मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद आरबीआई ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गया है। अब फरवरी 2023 में आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक होगी और माना जा रहा है। खुदरा महंगाई दर में लगातार दो महीने गिरावट के बाद आरबीआई अपने पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव ना करे।

Back to top button
error: Content is protected !!