Google Analytics —— Meta Pixel

26 जनवरी से कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा, जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

Balodabazar News : जिला कांग्रेस कार्यालय बलौदाबाजार में जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्षों व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ब्लॉक प्रभारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान की तैयारी के संबंध में अभियान के जिला प्रभारी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पूज्य महंत राम सुंदर दास की विशेष आतिथ्य में यात्रा के सफल संचालन के संबंध में सुझाव रूपरेखा पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : India vs New Zealand : रायपुर में टीम इंडिया की बड़ी जीत, 8 विकेट से दूसरा वनडे जीत सीरीज पर किया कब्जा

बैठक में प्रमुख रूप से शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम, सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन, विद्याभूषण शुक्ला अध्यक्ष जीव-जंतु कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, जनक राम वर्मा पूर्व विधायक, प्रेमचंद जायसी प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी, सीमा वर्मा महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सुनील महेश्वरी प्रदेश प्रतिनिधि, रामविलास साहू, सतीश अग्रवाल, दिनेश यदु, मोती वर्मा, परमेश्वर यदु तुलसी वर्मा, संतोष यादव, शैलेंद्र बंजारे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस के उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।(Balodabazar News)

यह भी पढ़ें : पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ के धनवंतरी मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद स्कूल आदि का किया निरीक्षण

बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से प्रारंभ होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। गांव गांव में झंडा फहरा कर यात्रा का शुरूआत किया जाएगा। हर गांव में बैठक आयोजित किया जाना है। पदयात्रा लगभग 10 किलोमीटर तक अनिवार्य रूप से किया जाना है। भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने पदयात्रा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : एक के बाद एक ब्लास्ट से दहला जम्मू का नरवाल इलाका, 7 लोग घायल, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम गिरी, रूपेश ठाकुर, केके नायक, विनोद अग्रवाल, अमर मंडावी, सुनील कुर्रे, राम प्रसाद वर्मा सहित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ब्लॉक प्रभारी संतोष तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, अशोक यादव, चंद्रकुमार साहू, लता जाटवर, रोहित साहू, मनीष चंद्राकर, दीपक साहू, अरुण यादव, नलकुमार पटेल देवी लाल बार्वे, नेमीचंद केसरवानी, भानु वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!