Google Analytics —— Meta Pixel

एक के बाद एक ब्लास्ट से दहला जम्मू का नरवाल इलाका, 7 लोग घायल, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह दो ब्लास्ट हुए। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि इस ब्लास्ट में 7 लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है। ब्लास्ट के बाद जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो वाहनों में विस्फोट की सूचना मिली थी। जिससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रहण की विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल की सदस्यता

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और आगे की जांच चल रही है।” जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड नंबर 7 में पहला धमाका करीब 11:00 बजे हुआ। इसके ठीक 15 से 20 मिनट बाद इसी इलाके में दूसरा धमाका हुआ। प्रारंभिक जांच में इन दोनों धमाकों में स्टिकी बम के इस्तेमाल होने की बात सामने आई है।

Jammu Kashmir आतंकियों का प्लान

अभी तक की जांच में एक और अहम बात सामने आई है। नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए धमाके से आतंकी डांगरी पार्ट टू करना चाहते थे। दरअसल, वार्ड नंबर 7 में करीब 11:00 बजे पहला धमाका किया और इस धमाके को देखने आई भीड़ और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने दूसरा धमाका किया।

ब्लास्ट पर क्षेत्र के उप मेयर बलदेव सिंह बलोरिया की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, “मैंने अधिकारियों से पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि जांच के बाद ही वे कह पाएंगे कि विस्फोट दुर्घटनावश हुए थे या उग्रवाद से जुड़े थे। मुझे बताया गया है कि 7 लोग घायल हुए हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।”

यह भी पढ़ें : भारत में लांच हुई BMW की शानदार फीचर्स और डिजाइन वाली कार, जानिए इसकी कीमत

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

बता दें कि 26 जनवरी से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ था कि जम्मू में कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है। वहीं दूसरी जम्मू में राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा भी चल रही है। ऐसे में अब राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!