30 जनवरी को होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन, आज श्रीनगर के लिए रवाना होंगे CM भूपेश

Bharat Jodo Yatra News: 30 जनवरी को यानी कल श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा, जिसमें CM भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। इसके लिए वे आज दोपहर को 1 बजे श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के पंथा चौक से शुरू हो चुकी है। लाल चौक पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। पूरे इलाके को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया है। आसपास की सभी दुकानें बंद करवा दी गई हैं।
यह भी पढ़ें:- 60 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 24 लोगों की हुई मौत
आज श्रीनगर के चेश्मा शाही रोड पर यात्रा का हाल्ट होगा। 30 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर के एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे और इसके साथ ही यात्रा खत्म हो जाएगी। इसके बाद यहां एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित होगी, जिसके लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। (Bharat Jodo Yatra News)
बता दें कि कांग्रेस की यात्रा में शनिवार को PDP चीफ महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुईं। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं। यात्रा के दौरान राहुल ने पुलवामा में 2019 में बम विस्फोट में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं दो दिन पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। राहुल की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। (Bharat Jodo Yatra News)
खड़गे ने गृहमंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की थी। खड़गे ने चिट्ठी में लिखा था कि ‘मैं आपको यह चिट्ठी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के बारे में लिख रहा हूं। इसके बारे में आपको भी पता होगा। सुरक्षा अधिकारियों की सलाह के बाद शुक्रवार को यात्रा रोक दी गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रा के खत्म होने तक उसे सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। मैं उनके इस बयान का स्वागत करता हूं। (Bharat Jodo Yatra News)
उन्होंने कहा था कि इस यात्रा में हर दिन कई लोग शामिल होते हैं। इसीलिए हम कह नहीं सकते कि पूरे दिन में यात्रा में कितने लोग शामिल होंगे। अगले दो दिन यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, 30 जनवरी को श्रीनगर में यात्रा खत्म होगी, यहां कई दलों ने नेता भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में अगर आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखें और अधिकारियों को सलाह दें तो मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।’ (Bharat Jodo Yatra News)



