Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला आयुर्वेद अस्पताल का निरीक्षण, समय-सीमा में काम करने के दिए निर्देश

Jagdalpur Ayurved Hospital: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बस्तर दौरे के दूसरे दिन जगदलपुर में जिला आयुर्वेद अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सालय में भगवान धनवंतरि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान चिकित्सकों की बैठक व्यवस्था और उनके दैनिक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में ओपीडी की स्थिति और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत इलाज के बारे में भी पूछा।

यह भी पढ़ें:- अशोभनीय काम पर कलेक्टर की त्वरित कार्रवाई, सहायक शिक्षक को किया निलंबित

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) के निरीक्षण के दौरान बालिका स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे हितग्राहियों से भी बातचीत की। उन्होंने यूपीएचसी में मानव संसाधन बढ़ाने स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. राजन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चतुर्वेदी से चर्चा की। मंत्री सिंहदेव ने वहां दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया और दवाइयों की उपलब्धता, भंडारण की स्थिति, एक्सपायरी डेट की जानकारी ली। उन्होंने परिसर के निरीक्षण के दौरान प्रसाधन कक्ष का भी अवलोकन कर सफाई व्यवस्था की सराहना की। (Jagdalpur Ayurved Hospital)

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार

मंत्री सिंहदेव ने यूपीएचसी में बालिका दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए। परिसर के निरीक्षण के दौरान जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. नेताम, वहां कार्यरत अन्य डॉक्टर और स्टॉफ नर्स मौजूद थे। मंत्री सिंहदेव ने जगदलपुर में 69 लाख 84 हजार रूपए की लागत से निर्माणाधीन यूपीएचसी भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। (Jagdalpur Ayurved Hospital)

वहीं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने निवास कार्यालय में ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का, किसानों को पॉलिसी का वितरण कर शुभारंभ किया। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत पॉलिसी दी गई। इसके साथ ही आज 15 फरवरी से जिला स्तर पर सांसद, विधायक या कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित कृषकों को कुल 2 लाख 23 हजार 873 तथा मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत कुल 13 हजार 487 कृषकों को पॉलिसी बीमा कंपनी द्वारा वितरित की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!