राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- BJP सत्ताग्रही और हम सत्याग्रही…
Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाअधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं 1977 में 6 साल का था। मुझे चुनाव के बारे में नहीं पता था। मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम घर छोड़ रहे। तब तक मुझे लगता था कि वह हमारा घर है… मैं इस बात पर हैरान था। 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है।
#WATCH मैं 1977 में 6 साल का था। मुझे चुनाव के बारे में नहीं पता था। मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम घर छोड़ रहे। तब तक मुझे लगता था कि वह हमारा घर है… मैं इस बात पर हैरान था। 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है: महाअधिवेशन कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी pic.twitter.com/3Cb1UeTNCk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2023
विदेश मंत्री जय शंकर के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक मंत्री ने इंटरव्यू में कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी है तो हम उनसे कैसे लड़ें? जब अंग्रेज हम पर राज करते थे तो क्या उनकी अर्थव्यवस्था हमसे छोटी थी?यानी जो आपसे ताकतवर है उनसे लड़ें ही मत। इसको कायरता कहते हैं। सावरकर की विचारधारा है अगर जो आपके सामने आपसे ताकतवर, मजबूत है उसके सामने सर झुका दो। हिंदुस्तान के मंत्री चीन से कह रहा है कि आपकी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है इसलिए हम आपके सामने नहीं खड़े हो सकते। इसको देश भक्ति कहते हैं क्या? यह कौन सी देश भक्ति है?। (Rahul Gandhi Speech)
यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में एक उद्योगपति पर आक्रमण किया। मैंने सिर्फ एक सवाल पूछा कि मोदी जी आपका अडानी जी से रिश्ता क्या है? पूरी भाजपा सरकार अडानी जी की रक्षा करने लग गई। वे कहते हैं कि जो अडानी जी पर आक्रमण करता वह देशद्रोही है… अडानी जी और मोदी जी एक हैं। हम सत्याग्रही है और BJP सत्ताग्रही है। BJP बताए मोदी और अडानी का रिश्ता क्या हैं। RSS और BJP अडानी का बचाव क्यों कर रही हैं।
अडानी जी और मोदी जी एक हैं।
और देश का पूरा का पूरा धन एक आदमी के हाथ में जा रहा है।
जब हम सदन में सवाल पूछते हैं तो मेरी और खरगे जी की स्पीच हटा दी जाती है।
हम हजार बार सवाल पूछेंगे। जब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी..तब तक सवाल पूछेंगे।
: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/4htG2Ezxjs
— Congress (@INCIndia) February 26, 2023
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, पुजारियों की नहीं। यह तपस्या नहीं रुकेगी, हम सब काम करेंगे। पूरा देश हम तपस्वियों के साथ खड़ी होगी खड़गे जी कार्यक्रम बनाए, हम मेहनत करेंगे। राहुल ने कहा कि जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि ये मोदी अडानी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है। पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। देश का पूरा-पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेगें, जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है। (Rahul Gandhi Speech)
संसद में मैंने पूछा कि अडानी का PM मोदी से क्या रिश्ता है?
…तो पूरी सरकार और सारे मंत्री अडानी की रक्षा करने लगे।
कहते हैं- जो अडानी पर हमला करता है, वह देशद्रोही है। मतलब अडानी सबसे बड़े देशभक्त बन गए!
सवाल उठता है: BJP-RSS अडानी की रक्षा क्यों कर रही है?
: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/jFxp6EtYhu
— Congress (@INCIndia) February 26, 2023
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में मेरे साथ देश के लाखों लोग चले। यात्रा के दौरान मैं लोगों की समस्या जानी। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों कश्मीरियों ने तिरंगा उठाया था। आतंकी प्रभावित जिलों में भी तिरंगा उठा था। मोदी ने BJP के कुछ लोगों के साथ झंडा फहराया, लेकिन हमने कश्मीर के लाखों लोगों के साथ झंडा फहराया। PM मोदी को ये बात समझ नहीं आएगी। (Rahul Gandhi Speech)
अडानी की कंपनी में काम करने वालों से मैं कहना चाहूंगा कि आपकी कंपनी देश को नुकसान पहुंचा रही है।
आजादी की लड़ाई भी ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी, वह भी एक कंपनी थी।
उस कंपनी ने भी भारत का सारा धन और इन्फ्रास्ट्रक्चर उठा लिया था। इतिहास दोहराया जा रहा है।
: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/k2xwS8YpqM
— Congress (@INCIndia) February 26, 2023



